Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather news: दिल्ली में जल्द ठंड देगी दस्तक, गिरने लगा मौसम का तापमान

Weather news: दिल्ली में जल्द ठंड देगी दस्तक, गिरने लगा मौसम का तापमान

नई दिल्लीः दक्षिण- पश्चिम मानसून की विदाई के बाद दिल्ली में ठंडी की आहट से मौसम सुहाना हो गया है। अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिला है। सोमवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की गिरावट के साथ 20.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह वर्ष 2011 से अब […]

Weather news: दिल्ली में जल्द ठंड देगी दस्तक, गिरने लगा मौसम का तापमान
inkhbar News
  • Last Updated: October 2, 2023 22:52:58 IST

नई दिल्लीः दक्षिण- पश्चिम मानसून की विदाई के बाद दिल्ली में ठंडी की आहट से मौसम सुहाना हो गया है। अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिला है। सोमवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की गिरावट के साथ 20.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह वर्ष 2011 से अब तक दो अक्तूबर का सबसे कम तापमान है। आमतौर पर 8 से 12 अक्तूबर के दौरान न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहता है।

सोमवार यानी आज 2 अक्टूबर को दिल्ली का रिज इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जबकि कुछ इलाकों में 19 डिग्री तापमान ने ठंड का अनुभूती कराया। हालांकि अभी दिन के समय धूप के कारण हल्की गर्मी देखने को मिलती है। इसके बावजूद गर्मी की चुभन कम होने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान आयानगर व जाफरपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात के तापमान में कमी आने लगी है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 19 ड़िग्री, आयानगर में 19.4 व जाफरपुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नरेला मे 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक छह अकटूबर तक लगभग ऐसा ही मौसम का मिजाज बना रहेगा। बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। वहीं तीन से छह अक्तूबर तक सुबह के समय कुहासा रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री के बीच रहेगा।