Inkhabar

Weather news: दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक ? गिरने लगा है तापमान

नई दिल्लीः मानसून की विदाई के बाद मौसम में तेजी से परिवर्तन देखने को मिल रहा हैं। दिन के समय आसमान साफ और धूप खिल रही है, लेकिन सुबह शाम होते ठंड का अहसास होने लगता है। मौसम विभाग के अनुसार अब न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी होने और पश्चिम […]

Weather news: दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक ? गिरने लगा है तापमान
inkhbar News
  • Last Updated: October 3, 2023 22:24:03 IST

नई दिल्लीः मानसून की विदाई के बाद मौसम में तेजी से परिवर्तन देखने को मिल रहा हैं। दिन के समय आसमान साफ और धूप खिल रही है, लेकिन सुबह शाम होते ठंड का अहसास होने लगता है। मौसम विभाग के अनुसार अब न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी होने और पश्चिम विक्षोभ आने के बाद दिल्ली में सर्दी दस्तक दे देगी। जानकारों का कहना है कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक थोड़ी सर्दी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से मानसून की विदाई हो चुकी है। आसमान में बादल नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान 34-35 डीग्री के बीच बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

बता दें कि दिल्ली में सोमवार के बाद मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कुछ इलाकों में तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से नीचे रहा। रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 16.5, लोदी रोड में 16.9 डिग्री मापा गया।

वहीं जाफरपुर में 18.2 डिग्री और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 18.3 डिग्री मापा गया। दिल्ली में औसतन अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हालांकि अभी एक सप्ताह तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान ऐसे ही घटता बढ़ता रहेगा। जहां तक सर्दी के आने की बात है तो पहाड़ों में बर्फबारी होने और पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने पर ही ठंड दस्तक दे देगी लेकिन अभी यह कहना जल्दी होगा कि कब तक सर्दी का आगमन हो जाएगा।