Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Asian games:भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीत पेरिस ओलंपिक के लिए कटाया टिकट

Asian games:भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीत पेरिस ओलंपिक के लिए कटाया टिकट

नई दिल्लीः भारतीय हॉकी टीम ने चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबलें में भारत ने जापान को 5-1 से हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। बता दें कि जापान 2018 की स्वर्ण पदक विजेता टीम है। इस जीत के साथ भारत ने नौ […]

Asian games:भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीत पेरिस ओलंपिक के लिए कटाया टिकट
inkhbar News
  • Last Updated: October 6, 2023 18:17:24 IST

नई दिल्लीः भारतीय हॉकी टीम ने चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबलें में भारत ने जापान को 5-1 से हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। बता दें कि जापान 2018 की स्वर्ण पदक विजेता टीम है। इस जीत के साथ भारत ने नौ साल बाद स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। पिछली बार भारत ने 2014 एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

भारत के लिए इन्होंने दागे गोल

भारत ने जापान को एकतरफा मुकाबले में जापान को हराकर पदक अपने नाम कर लिया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में पहला गोल दागा। इसके बाद तीसरे क्वार्टर और चौथे क्वार्टर में भारत ने दो-दो गोल किए। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह ,अमित रोहिदास , कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने गोल दागे। जापान की ओर से एकमात्र गोल तनाका सेरेन ने दागा।

2023 एशियन गेम्स में भारतीय टीम का सफर

इस बार टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपराजय रही। भारतीय टीम ने ग्रुप दौर में सारें मैच जीते और ग्रुप मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 58 गोल किए थे। वहीं भारतीय टीम के खिलाफ पांच गोल दागा गया था। सेमीफाइनल में भी भारत ने पांच गोल किए थे। इस मैच मे दक्षीण कोरिया भी तीन गोल दागने में सफल रहा था। वहीं फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान के खिलाफ पांच गोल दागे। जवाब में जापन की टीम ने एक गोल किए। यानी पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने 68 गोल दागे और सिर्फ नौ गोल खिलाफ में हुए।

भारत ने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया।
दूसरे मैच में सिंगापुर को 16-1 से परास्त किया।
तीसरे मैच में जापान को 4-2 से हराया।
चौथे मैच में पाकिस्तान को 10-2 से शिकस्त दी।
पांचवे मैच में बांग्लादेश को 12-0 से हराया।
वहीं सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया।
फाइनल में जापान को 5-1 से हरा गोल्ड अपने नाम कर लिया