Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • ssembly Election 2023: पितृपक्ष के कारण पार्टियां नहीं जारी कर रहीं प्रत्याशियों की सूची, जानें कब आएगी लिस्ट

ssembly Election 2023: पितृपक्ष के कारण पार्टियां नहीं जारी कर रहीं प्रत्याशियों की सूची, जानें कब आएगी लिस्ट

भोपाल। सनातन धर्म में श्राद्ध पक्ष का विशेष महत्व होता है, इन 15 दिनों में सभी शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। मान्यताओं के अनुसार यह पक्ष केवल पितृों के लिए समर्पित है। श्राद्ध पक्ष ने राजनीति को भी प्रभावित कर दिया है, आचार संहिता से पहले भाजपा लगातार अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही […]

Congress-BJP-Flag
inkhbar News
  • Last Updated: October 8, 2023 11:10:19 IST

भोपाल। सनातन धर्म में श्राद्ध पक्ष का विशेष महत्व होता है, इन 15 दिनों में सभी शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। मान्यताओं के अनुसार यह पक्ष केवल पितृों के लिए समर्पित है। श्राद्ध पक्ष ने राजनीति को भी प्रभावित कर दिया है, आचार संहिता से पहले भाजपा लगातार अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही थी, तो वहीं श्राद्ध पक्ष लगने के बाद से ही भाजपा ने एक भी लिस्ट जारी नहीं की। इधर कांग्रेस पार्टी भी अब श्राद्ध के बाद ही उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। इसकी पुष्टि स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की है।

प्रत्याशियों की सूची का इंतजार

विधानसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लगने से पहले ही भाजपा द्वारा अपनी दो लिस्ट जारी कर चुकी है. इन दोनों ही सूची में भाजपा ने 39-39 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा की तीसरी सूची का इंतजार है, तो इधर कांग्रेस ने अभी तक एक भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, एक दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में विधानसभा उम्मीदवारों के नामों पर मंथन भी हुआ है।

7 दिन बाद आएगी लिस्ट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सूची को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि विधानसभा प्रत्याशियों की लिस्ट 7 दिन बाद आएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित बैठक में लगभग 130-140 सीटों पर चर्चा हुई है। नामों पर अगले छह-सात दिन में फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि एक बैठक और होगी, जिसमें उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा।