Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • CM शिवराज ने कहा- कमलनाथ ने अपनों को ही दिया धोखा, अखिलेश यादव ने उजागर किया कांग्रेस का सच

CM शिवराज ने कहा- कमलनाथ ने अपनों को ही दिया धोखा, अखिलेश यादव ने उजागर किया कांग्रेस का सच

भोपाल। विदिशा में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के लटेरी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा की। यहां से भाजपा के उमाकांत शर्मा प्रत्याशी बनाए गए हैं। सीएम ने कहा कि जिस दिन इंडिया गठबंधन बना था, तब ही हमने कह दिया था यह बेमेल गठबंधन है। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन में न […]

cm shivraj
inkhbar News
  • Last Updated: October 21, 2023 10:37:24 IST

भोपाल। विदिशा में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के लटेरी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा की। यहां से भाजपा के उमाकांत शर्मा प्रत्याशी बनाए गए हैं। सीएम ने कहा कि जिस दिन इंडिया गठबंधन बना था, तब ही हमने कह दिया था यह बेमेल गठबंधन है। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन में न लोगों के विचार एक हैं और न ही दिल एक हैं। सीएम शिवराज मने कहा कि केवल मोदी जी की लोकप्रियता से घबराकर यह बेमेल गठबंधन बना था, जो बनने से पहले ही अब टूट रहा है।

दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने एमपी में रैली तय की थी, कमलनाथ ने उनको घुसने से भी मना कर दिया। वह रैली कैंसिल करवा दी। सीएम ने आगे कहा कि जिस दिन से यह गठबंधन बना है, तब से ही यह अजीब गठबंधन है। दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती ऐसा कहीं होता है क्या? उन्होंने आगे कहा कि जो कल अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने उनको और समाजवादी पार्टी को एक साल तक धोखे में रखा, बातें करते रहे और फिर बाद में धोखा दे दिया।

इंडिया गठबंधन पर निशाना

सीएम शिवराज ने कहा कि उनके कार्यकर्ता रातभर जागे, उनको बैठाया धोखा दिया। अखिलेश यादव ने इनके लिए चिरकुट जैसे जिन शब्दों का प्रयोग किया है। इससे उनके मन की स्थिति को समझा जा सकता है कि कांग्रेस ने कितना धोखा दिया है। शिवराज ने आगे कहा कि कांग्रेस आपस में भी धोखा दे रही है, अब मध्य प्रदेश में ही देख लीजिए, कांग्रेस लड़ रही है, समाजवादी पार्टी लड़ रही है, आप भी बाहें चढ़ाकर सामने खड़ी है ये कैसा गठबंधन है।