Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • अखिलेश यादव- यूपी में अपराध चरम पर है, मुख्यमंत्री का बुलडोजर गरीबों के घर जाता है

अखिलेश यादव- यूपी में अपराध चरम पर है, मुख्यमंत्री का बुलडोजर गरीबों के घर जाता है

नई दिल्ली: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी पर निशाना साधा। सीएम योगी के प्रदेश में किसी भी संगठित गिरोह के न होने के दावे पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा कि यूपी में अपराध चरम पर है। बीजेपी राज में महिलाओं और बच्चियों के साथ […]

akhilesh yadav
inkhbar News
  • Last Updated: October 23, 2023 08:06:30 IST

नई दिल्ली: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी पर निशाना साधा। सीएम योगी के प्रदेश में किसी भी संगठित गिरोह के न होने के दावे पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा कि यूपी में अपराध चरम पर है। बीजेपी राज में महिलाओं और बच्चियों के साथ सबसे अधिक आपराधिक घटनाएं हुई हैं।

यूपी में अपराधियों को खुली छूट

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। वह जब चाहे तब हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि प्रदेश में हर दिन हो रही हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसे घिनौने अपराध संगठित हैं या असंगठित ?

यूपी में अपराध चरम पर

सपा अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के दावे खोखले हैं। यूपी में अपराध चरम पर है। मुख्यमंत्री का बुलडोजर गरीब के घर जाता है, दबंगों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर नहीं चलता। फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्षियों को जेल भेजा रहा है। राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ है।”

आजम खान का देंगे साथ

अखिलेश ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल में अलग अलग रखने पर कहा कि आजम खां के परिवार को जिस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है, वो निंदनीय है। परिवार के सदस्यों को अलग-अलग करना सत्ताधारियों की सियासत का पुराना चलन है और उम्र के तकाजे से किसी भी हाल में सही नहीं है। उन्होंने कहा की इंसाफ के लिए उनके संघर्ष में सब साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।