Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UP Politics: आजम खान से अजय राय की मुलाकात से पहले राजनीति तेज, अखिलेश ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

UP Politics: आजम खान से अजय राय की मुलाकात से पहले राजनीति तेज, अखिलेश ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

लखनऊ। इंडिया गठबंधन में अंतर्कलह रुकने का नाम नहीं ले रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने आजम खान से अजय राय की होने वाली मुलाकात को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। अखिलेश ने बुधवार को कहा कि आजम खान से […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 26, 2023 07:51:19 IST

लखनऊ। इंडिया गठबंधन में अंतर्कलह रुकने का नाम नहीं ले रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने आजम खान से अजय राय की होने वाली मुलाकात को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। अखिलेश ने बुधवार को कहा कि आजम खान से सभी को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस के नेता उस वक्त कहां थे, जब उन्हें फंसाया जा रहा था। अखिलेश ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के नेता भी उनको फंसाने में लगे थे।

आजम खान से मिलेंगे अजय राय

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय आज सीतापुर की जेल में बंद आजम खान से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात से पहले अजय राय ने कहा है कि भाजपा की तरफ से देश के जिन नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, हम उनके लिए आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए आजम खान से मुलाकात करने जा रहे हैं।

जेल में बंद आजम खान

बता दें कि रामपुर की कोर्ट ने दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को सात साल कैद की सजा सुनाई। इस केस में उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को भी सात-सात साल के कैद की सजा सुनाई गई है। आजम खान की गिरफ्तारी पर अब सियासत तेज होती जा रही है। आजम की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।