Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • President: आज से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी द्रौपदी मुर्मु, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

President: आज से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी द्रौपदी मुर्मु, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर 7 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी. इसके बाद पंतनगर पहुंचकर पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी. 8 नवंबर की सुबह बदरीनाथ धाम के दर्शन के करने जाएंगी। वहीं 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी. राष्ट्रपति […]

President Draupadi Murmu
inkhbar News
  • Last Updated: November 7, 2023 09:56:39 IST

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर 7 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी. इसके बाद पंतनगर पहुंचकर पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी. 8 नवंबर की सुबह बदरीनाथ धाम के दर्शन के करने जाएंगी। वहीं 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी. राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए शासन एवं प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

जनजातीय समूहों से मुलाकात करेंगी द्रौपदी मुर्मु

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पंतनगर पहुंचकर पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी और इस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे. आज ही शाम को वह राजभवन देहरादून पहुंचेंगी और राज्य के विभिन्न जनजातीय समूहों से द्रौपदी मुर्मु मुलाकात करेंगी. इसके बाद वह रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी।

बदरीनाथ धाम के दर्शन करने जाएंगी द्रौपदी मुर्मु

8 नवंबर की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बदरीनाथ धाम के दर्शन करने जाएंगी. शाम को वह वापस देहरादून पहुंचकर राजभवन में गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी. यद्यपि 8 नवंबर को उनके श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षा समारोह में शामिल होने की भी चर्चा है लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अधिकारिक कार्यक्रम में यह शामिल नहीं है।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी द्रौपदी मुर्मु

9 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. इसके बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से द्रौपदी मुर्मु दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

केंद्र सरकार बनाएगी LGBTQIA+ समुदाय के लिए समिति, जानिए किसकी होगी अध्यक्षता

सेना की महिला अधिकारी अब चलाएगीं तोप और रॉकेट,आर्टिलरी रेजीमेंट में पहले बैच को मिला कमीशन