Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Sri Lanka Cricket: आईसीसी ने रद्द की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता, जानें क्या थी वजह

Sri Lanka Cricket: आईसीसी ने रद्द की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता, जानें क्या थी वजह

नई दिल्ली: इस वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम ने बेहद खराब प्रदर्शन किया है, जिसका असर अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में भी देखने को मिल रहा है। आईसीसी बोर्ड ने शुक्रवार (10 नवंबर) को श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता रद्द कर दी है। दरअसल, श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के संचालन समिति पर गंभीर आरोप लगने के कारण […]

आईसीसी ने रद्द की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता, जानें क्या थी वजह
inkhbar News
  • Last Updated: November 10, 2023 21:54:54 IST

नई दिल्ली: इस वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम ने बेहद खराब प्रदर्शन किया है, जिसका असर अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में भी देखने को मिल रहा है। आईसीसी बोर्ड ने शुक्रवार (10 नवंबर) को श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता रद्द कर दी है। दरअसल, श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के संचालन समिति पर गंभीर आरोप लगने के कारण यह फैसला लिया गया है।

निलंबन की शर्तें बाद में होंगी तय

आईसीसी बोर्ड की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का पालन नहीं कर रहा है। आईसीसी ने प्रेस रिलीज में कहा है कि श्रीलंका क्रिकेट अपने कामकाज को स्वतंत्र रूप से चलाने में असक्षम रहा है। साथ ही आईसीसी ने यह भी कहा कि क्रिकेट बोर्ड श्रीलंका में सरकारी दखल के बिना क्रिकेट के प्रशासन एवं नियमन जैसी जिम्मेदारियां नहीं निभा पा रहा है। बता दें कि आईसीसी बोर्ड निलंबन की शर्तें आने वाले समय में तय करेगी।

यह भी पढ़ें: Diwali 2023 : बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई में पटाखे जलाने के समय में किया बदलाव, जानें सही समय

गुरुवार को श्रीलंका की संसद ने सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के पूर्ण समर्थन के साथ देश की क्रिकेट संचालन संस्था को बर्खास्त करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया, जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता रद्द कर दी गई।