Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bipasha Basu Daughter’s Birthday: मालदीव बिपाशा बासु ने अपनी बेटी का पहला बर्थडे मनाया

Bipasha Basu Daughter’s Birthday: मालदीव बिपाशा बासु ने अपनी बेटी का पहला बर्थडे मनाया

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बेटी देवी अब एक साल की हो गयी है। बिपाशा बसु ने अपनी बेटी का पहला बर्थडे पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में मनाया। बिपाशा बसु ने इसके कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं बर्थडे मनाने के बाद अब एक्ट्रेस देवी के […]

Bipasha Basu Daughter's Birthday: Maldives Bipasha Basu celebrated her daughter's first birthday
inkhbar News
  • Last Updated: November 13, 2023 22:13:15 IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बेटी देवी अब एक साल की हो गयी है। बिपाशा बसु ने अपनी बेटी का पहला बर्थडे पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में मनाया। बिपाशा बसु ने इसके कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं बर्थडे मनाने के बाद अब एक्ट्रेस देवी के साथ पूल पार्टी करती हुई नजर आयी हैं। यह बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

बेटी के साथ की पूल पार्टी

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने पति करण सिंह ग्रोवर और देवी के साथ पूल पार्टी करते हुए ब्रेकफास्ट का लुफ्त उठा रही हैं। वीडियो में बिपाशा अपनी प्यारी सी बेटी को गोद में लिए हुए है और पति करण उनके पास खड़े होकर अपनी बेटी देवी के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

बिपाशा ने कैप्शन में लिखी ये बात

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा – ‘उसकी आंखों के लिए यह सब नया है और पहली बार है , हमें भगवान की बनाई गई हर चीज को अधिक प्रशंसा, आश्चर्य और जिज्ञासा के साथ देखने का सुनेहरा मौका देता है, बहुत बहुत धन्यवाद देवी’ एक बार फिर फैंस बिपाशा बसु के पोस्ट पर बहुत प्यार लुटा रहे हैं और देवी को प्यारी भी बोल रहे हैं।

शादी के छह साल बाद बने थे माता-पिता

सुचना के अनुसार बिपाशा बसु ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की और शादी के 6 साल बाद इनके घर में नन्ही परी आयी। जो इस 12 नवंबर को एक साल की हो गई है।

यह भी पढ़े: Coffee With Karan: मशहूर चैट शो कॉफी विद करन में पर एक सवाल से चिढ़ी करीना कपूर खान