Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Jawaharlal Nehru Jayanti: पंडित नेहरू की जयंती आज, पढ़ें उनके प्रेरक विचार

Jawaharlal Nehru Jayanti: पंडित नेहरू की जयंती आज, पढ़ें उनके प्रेरक विचार

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन हर वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ पंडित जवाहर लाल नेहरू का […]

नेताजी सुभाष चंद्र बोस, युद्ध अपराधी,  जवाहर लाल नेहरू, पत्र, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस
inkhbar News
  • Last Updated: November 14, 2023 10:07:26 IST

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन हर वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीवन अपने आप में एक प्रेरणा है। बता दें कि उनके दृष्टिकोण और सफल कार्य आज भी देश की प्रगति के लिए प्रभावी हैं।

आज बाल दिवस

बता दें कि पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था इसलिए उनकी जयंती पर बाल दिवस भी मनााया जाता है। पंडित नेहरू के महान विचारों से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर, यहां उनके कुछ प्रेरित करने वाले विचार हैं।

  • जिस व्यक्ति को वह सब कुछ मिलता है जो वह चाहता है वह हमेशा शांति और व्यवस्था का पक्षधर होता है।
  • सुखी जीवन के लिए शांतिपूर्ण वातावरण का होना आवश्यक है।
  • सिर्फ सुझाव देना और फिर उसके परिणामों से बचने की कोशिश करना बहुत आसान है.
  • मानव जीवन का यह मूलभूत नियम है कि यदि कार्य करने का तरीका अच्छा होगा तो प्रतिक्रिया भी अच्छी होगी।
  • शांति के बिना, अन्य सभी सपने गायब हो जाते हैं और राख में बदल जाते हैं।
  • अज्ञानी सदैव परिवर्तन से डरता है।
  • तथ्य तथ्य हैं और किसी की पसंद से गायब नहीं होते।
  • महान विचार और छोटे लोग कभी एक साथ नहीं रह सकते।
  • जो दूसरों के अनुभवों से लाभ उठाता है वह बुद्धिमान है।
  • किसी भी काम को लगन और कुशलता से करने पर ही सफलता मिलती है। सफलता तुरंत नहीं मिलती, सफलता के लिए इंतजार करना पड़ता है।

Tags