Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Telangana Election 2023: तेलंगाना के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, किए बिजली फ्री, शादी में सोना और कैश जैसे कई वादे

Telangana Election 2023: तेलंगाना के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, किए बिजली फ्री, शादी में सोना और कैश जैसे कई वादे

हैदराबाद। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे की मौजूदगी में यह घोषणापत्र जारी किया गया। अपने मैनिफेस्टो में कांग्रेस ने एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में देने के अलावा फ्री बिजली, लड़की […]

congress
inkhbar News
  • Last Updated: November 17, 2023 14:32:17 IST

हैदराबाद। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे की मौजूदगी में यह घोषणापत्र जारी किया गया। अपने मैनिफेस्टो में कांग्रेस ने एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में देने के अलावा फ्री बिजली, लड़की शादी में सोना और कैश देने जैसे कई बड़े वादे किए हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तेलंगाना को अलग राज्य बनाने में कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी की भूमिका का भी जिक्र किया।

क्या बोले खरगे?

घोषणापत्र जारी करने के दौरान खरगे ने कहा कि तेलंगाना बनाने के बाद कुर्सी पर कौन बैठा, जिसका कोई रोल ही नहीं था। उन्होंने कहा कि कितने लोगों ने गोलियां खाई और कितने लोग मरे। खरगे ने कहा कि इसका लाभ जनता को नहीं हुआ। अलग राज्य बनने का फायदा आम लोगों की जगह माइनिंग में लूट करने वालों, एग्रीकल्चर में लूट करने वालों को मिला है। उन्होंने कहा कि क्या इसलिए तेलंगाना को अलग प्रदेश बनाया गया था।

30 नवंबर को मतदान

गौरतलब है कि देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहा हैं। जहां एक तरफ आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मतदान हो रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने आज तेलंगाना के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने जनता से कई वादे किए हैं। बता दें कि राज्य में 30 नवंबर को मतदान होना है। वहीं पांचो राज्यों के चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।