Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Rajasthan Election 2023: एक बजे तक 40.27 फीसदी मतदान, अब तक इन दिग्गजों ने किया वोट

Rajasthan Election 2023: एक बजे तक 40.27 फीसदी मतदान, अब तक इन दिग्गजों ने किया वोट

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर है। दोनों ही दलों ने कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनावी मैदान में हैं तो वहीं पूर्व सीएम और भाजापा नेता वसुंधरा राजे भी चुनाव लड़ रही हैं। राज्य में […]

Congress-BJP-Flag
inkhbar News
  • Last Updated: November 25, 2023 14:00:08 IST

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर है। दोनों ही दलों ने कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनावी मैदान में हैं तो वहीं पूर्व सीएम और भाजापा नेता वसुंधरा राजे भी चुनाव लड़ रही हैं। राज्य में हो रहे मतदान में एक बजे तक 40.27 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं कई दिग्गजों ने वोट भी डाला है।

इन दिग्गजों ने डाला वोट

इस दौरान राज्य के कई दिग्गज नेताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। बता दें कि राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में मतदान किया है। इसके अलावा लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कोटा में, राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्र ने जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारपुरा, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर में किया मतदान, असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और राजस्थान विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार गौरव वल्लभ ने उदयपुर और राजस्थान बीजेपी प्रमुख सीपी जोशी ने चित्तोड़गढ़ में वोट डाला है। इसके अलावा तिजारा से भाजपा के उम्मीदवार बाबा बालकनाथ ने, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने परिवार संग जोधपुर, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने झालावाड़ और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस पार्टी के नेता सचिन पायलट ने टोंक के पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला है।

ये दिग्गज मैदान में

अशोक गहलोत: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत जोधपुर शहर से पांच बार सांसद चुने जा चुके हैं और सरदारपुरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हैं। गहलोत 6वीं बार फिर से सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अशोक गहलोत के सामने भाजपा ने महेंद्र सिंह राठौड़ को खड़ा किया है। 2018 के चुनाव में अशोक गहलोत ने बीजेपी नेता शंभू सिंह खेतासर को 18478 वोट से हराया था।

सचिन पायलट: कांग्रेस नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एक बार फिर टोंक विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने इस सीट से अजीत सिंह मेहता को टिकट दिया है। सचिन पायलट टोंक से मौजूदा विधायक हैं और उन्होंने 2018 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार यूनुस खान को 54 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से हराया था।

वसुंधरा राजे: भाजपा नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालरापाटन से चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस ने उनके सामने प्रेम बैरवा को प्रत्याशी बनाया है। वसुंधरा राजे पांच बार विधायक रह चुकी हैं। पहली बार 1985 में उन्होंने ढोलपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। बता दें कि वह 2003 से वह लगातार चौथी बार झालरापाटन से विधायक हैं और पांचवीं बार इसी सीट से किस्मत आजमा रही हैं।