Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Gajwel Assembly Election Results 2023: गजवेल सीट पर कांटे की टक्कर, क्या केसीआर बचा पाएंगे सीट?

Gajwel Assembly Election Results 2023: गजवेल सीट पर कांटे की टक्कर, क्या केसीआर बचा पाएंगे सीट?

नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां की गजवेल विधानसभा सीट का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। इस सीट से बीआरस चीफ और प्रदेश के मुख्यमंत्री केसीआर का मुकाबला उनके ही पुराने साथी और पूर्व मंत्री इटाला से है, जो भाजपा की तरफ से मैदान […]

CM KCR
inkhbar News
  • Last Updated: December 3, 2023 09:36:35 IST

नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां की गजवेल विधानसभा सीट का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। इस सीट से बीआरस चीफ और प्रदेश के मुख्यमंत्री केसीआर का मुकाबला उनके ही पुराने साथी और पूर्व मंत्री इटाला से है, जो भाजपा की तरफ से मैदान में हैं।

बीजेपी से भी मुकाबला

गजवेल ऐसी सीट है जहां से केसीआर दो बार जीत चुके हैं, इसलिए यह सीट उनकी पारंपरिक सीट मानी जाती है। गजवेल सीट पर केसीआर के पुराने साथी और उनके पूर्व मंत्री इटाला राजेंद्र भाजपा से चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में ये मुकाबला सीधे तौर पर केसीआर बनाम भाजपा का हो गया है। भाजपा ने इस सीट से पहली बार अपना कोई उम्‍मीदवार उतारा है। इटाला केसीआर की सरकार में स्वास्थ्य और वित्त मंत्री रह चुके हैं। बाद में वे बीआरएस छोड़कर भाजपा में आए हैं और गजवेल सीट के साथ वह अपनी हुजूराबाद सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

क्या बचा पाएंगे अपनी सीट?

केसीआर दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं, लेकिन उससे पहले कांग्रेस और टीडीपी जीतती रही है। ऐसा माना जाता है कि केसीआर के जीतने के बाद से गजवेल इलाके में विकास के काम बहुत हुए हैं, लेकिन भाजपा ने मजबूत प्रत्याशी उतारा तो कांग्रेस ने भी के नरसा रेड्डी पर दांव लगा रखा है। ऐसे में देखना है कि केसीआर क्या कैसे इस सीट पर अपना वर्चस्व बरकरार रख पाएंगे?