Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Mizoram Election: मिजोरम की 5 हॉट सीटें, 2023 विधानसभा चुनाव में इन पर टिकी सबकी निगाहें

Mizoram Election: मिजोरम की 5 हॉट सीटें, 2023 विधानसभा चुनाव में इन पर टिकी सबकी निगाहें

नई दिल्ली। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। फिलहाल, मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के पास बहुमत की सरकार है और जोरमथांगा प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वहीं, अगर बात करें मिजोरम विधानसभा चुनाव की वीआईपी सीटों की तो 5 ऐसी सीटें हैं, जिन पर सभी की निगाहें हैं। 5 महत्वपूर्ण सीटें 1. […]

mizoram election result 2023
inkhbar News
  • Last Updated: December 4, 2023 09:23:10 IST

नई दिल्ली। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। फिलहाल, मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के पास बहुमत की सरकार है और जोरमथांगा प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वहीं, अगर बात करें मिजोरम विधानसभा चुनाव की वीआईपी सीटों की तो 5 ऐसी सीटें हैं, जिन पर सभी की निगाहें हैं।

5 महत्वपूर्ण सीटें

1. आइजोल पूर्व-I विधानसभा सीट: मिजोरम विधानसभा चुनाव में आइजोल पूर्व-I सबसे वीआईपी सीट मानी जा रही है क्योंकि इस सीट से सीएम जोरमथांगा फिर से चुनावी मैदान में हैं। जोरमथांगा ने विधानसभा चुनाव 2018 में यहां से जीत हासिल की थी और इस बार उनके खिलाफ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के उपाध्यक्ष लालथानसांगा चुनावी मैदान में हैं।

2. आइजोल पश्चिम-III विधानसभा सीट: इस विधानसभा सीट पर इस बार भी त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां, एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है।
यहां जेडपीएम विधायक वी.एल. जैथनजामा का मुकाबला पूर्व वित्त मंत्री और वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता और एमएनएफ उम्मीदवार के. सॉमवेला से है। यह सीट इसलिए भी खास है क्योंकि 2008 में इसके निर्माण के बाद से किसी भी पार्टी ने यहां से लगातार जीत दर्ज नहीं की है।

3. सेरछिप विधानसभा सीट: इस सीट से जेडपीएम नेता और सीएम पद के उम्मीदवार लालडुहोमा चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि वह इसी सीट से विधायक भी हैं। वहीं, इस बार उनका मुकाबला एमएनएफ के नवागंतुक जे. माल्सावमज़ुअल वानचावंग और कांग्रेस प्रत्याशी आर. वानलालट्लुआंगा से है। लालडुहोमा ने 2018 में इसी सीट से पांच बार के सीएम ललथनहवला को हराया था।

4. हच्छेक विधानसभा सीट: हच्छेक विधानसभा सीट पर वर्तमान कांग्रेस विधायक लालरिंडिका राल्टे और मौजूदा राज्य खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे के बीच कांटे का मुकाबला है। वैसे तो यह विधानसभा क्षेत्र परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन रॉयटे भी एक मजबूत दावेदार हैं। यहां से प्रमुख विपक्षी दल जेडपीएम ने के. जे. को मैदान में उतारा है, वहीं लालबियाकनघेटा ने इस चुनावी जंग को और भी मजेदार बना दिया है।

5. तुइचावंग विधानसभा सीट: इस सीट को भी म‍ि‍जोरम की हॉट सीटों में से एक माना जाता है, जहां 2018 के चुनाव में बीजेपी के बुद्ध धन चकमा ने इकलौता चुनाव जीता था। बीजेपी के बुद्ध धन चकमा ने मिजो नेशनल फ्रंट के रसिक मोहन चकमा को हराया था। इस बार भी इस सीट पर रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।