Inkhabar

HEALTH TIPS: कितनी प्रकार के होते हैं विटामिन, जानें हर विटामिन क्या काम करता है

नई दिल्ली: विटामिन भोजन में पाए जाने वाले वे तत्व हैं जो शरीर(HEALTH TIPS) को सही ढंग से चलाने के लिए बहुत जरूरी हैं। शरीर को रोगों से बचाने के लिए विटामिन बेहद अहम भूमिका अदा करते हैं। शरीर में इनकी कमी हो जाए तो कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। शरीर को स्वस्थ […]

HEALTH TIPS
inkhbar News
  • Last Updated: December 6, 2023 21:36:33 IST

नई दिल्ली: विटामिन भोजन में पाए जाने वाले वे तत्व हैं जो शरीर(HEALTH TIPS) को सही ढंग से चलाने के लिए बहुत जरूरी हैं। शरीर को रोगों से बचाने के लिए विटामिन बेहद अहम भूमिका अदा करते हैं। शरीर में इनकी कमी हो जाए तो कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 13 तरह के विटामिन की आवश्यकता होती है।

विटामिन के प्रकार

शरीर के अलग-अलग फंक्शन को सही तरह से चलाने के लिए करीब 13 तरह के विटामिन(HEALTH TIPS) की जरूरत होती है। इनमें विटामिन ए, बी (बी12, बी6, थायमिन- बी 1, नियासिन-बी 3, राइबोफ्लेविन-बी2, पैथोजेनिक एसिड-बी5, फोलेट-बी9, बायोटिन-बी7), विटामिन सी, डी, ई और के होते हैं।

विटामिन A

वहीं विटामिन A से शरीर में मांसपेशियां, दांत, हड्डियां, नाखून, बाल प्रभावित होते हैं।

विटामिन B1

इसके कारण शरीर में मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। ये शरीर में पाचन की प्रक्रिया में मदद करता है। बीज, नट, पोर्क, फलियां आदि चीजों में यह भरपूर मात्रा में होता है।

विटामिन B2

यह त्वचा को स्वस्थ रखता है, आंखों की रोशनी को बनाए रखता है और मैटाबॉलिज्म एनर्जी के लिए भी आवश्यक है। खाने में डेयरी उत्पाद, मशरूम और अनाज शामिल कर लेने से इसकी कमी नहीं होती।

विटामिन B3

इसके वजह से कोलेस्ट्रॉल प्रभावित होता है। अंडे, दूध और समुद्री भोजन में यह पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

विटामिन B5

यह ब्लड शुगर को प्रभावित करता है। यह लगभग सभी खाने की चीजों में पाया जाता है।

विटामिन B6

यह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, रेड ब्लड सेल्स को प्रभावित करता है। यह मछली, मांस, केला, अनाज, मुर्गी, आलू और हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

विटामिन B7

बी7 शरीर में डाइजेशन को प्रभावित करता है और इसे बायोटिन भी कहा जाता है। सोयाबीन, अंडे की जर्दी, साबुत अनाज आदि में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

विटामिन B9

यह डीएनए आरएनए और रेड ब्लड सेल्स (लाल रक्त कोशिकाओं) को प्रभावित करता है। फलियां, शतावरी, पत्तेदार हरी सब्जियां, संतरे का रस आदि चीजों में यह भरपूर मात्रा में मिलता है।

विटामिन B12

यह तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। सभी पशु उत्पादों में यह भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है।

विटामिन C 

दांतों को मजबूत रखने, शरीर के घाव भरने और त्वचा के लिए विटामिन सी काफी आवश्यक होते हैं। इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में इनकी अहम भूमिका होती है।

विटामिन D 

शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में विटामिन डी बहुत महत्वपूर्ण होता है, बोन्स और दांत को मजबूत बनाते हैं।

विटामिन E

शरीर की एनर्जी बनाए रखने में विटामिन ई काफी मदद करता हैं।

विटामिन K 

किसी तरह के चोट लगने पर खून का थक्का जमाने का काम करता है विटामिन के।

 

यह भी पढ़े: Champa Shashti 2023: नवरात्र की तरह मनाई जाती है चंपा षष्ठी, जानें साल 2023 में कब है ?