Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Gogamedi Murder Case: मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी सहित तीन हिरासत में, देर रात लाए गए दिल्ली

Gogamedi Murder Case: मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी सहित तीन हिरासत में, देर रात लाए गए दिल्ली

नई दिल्ली। राजस्थान पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संयुक्त ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। देर रात तीनों आरोपियों को दिल्ली लाया गया। बता दें कि पुलिस तीनों को लेकर सीधे क्राइम ब्रांच […]

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: गोगामेड़ी हत्याकांड का आरोपी रामवीर जाट गिरफ्तार
inkhbar News
  • Last Updated: December 10, 2023 08:50:16 IST

नई दिल्ली। राजस्थान पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संयुक्त ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। देर रात तीनों आरोपियों को दिल्ली लाया गया। बता दें कि पुलिस तीनों को लेकर सीधे क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंची। इससे पहले राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में कल हरियाणा से पहली गिरफ्तारी हुई थी।

इस तरह हुए थे फरार

राजस्थान पुलिस उस युवक को शनिवार सुबह सुरेती पिलानिया से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आरोप के अनुसार 5 दिसंबर को नितिन फौजी व रोहित राठौड़ ने गोगामेड़ी की हत्या की थी। आरोप है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद भी दोनों आरोपियों को रामवीर ने ही अपनी मोटरसाइकल पर बैठाकर बगरू टोल प्लाजा से आगे तक छोड़ा था। इसके बाद से दोनों आरोपी नागौर डिपो की रोडवेज बस में बैठकर भागने में सफल हुए थे।

नितिन फौजी व रामवीर दोनों स्कूल में पढ़े थे साथ

महेंद्रगढ़ के एक निजी स्कूल में रामवीर और नितिन फौजी 12वीं तक साथ पढ़े थे। वहीं नितिन फौजी 12वीं पास होने के बाद वर्ष 2019-20 में सेना में भर्ती हो गया और रामवीर जयपुर में आगे की पढ़ाई करने के लिए चला गया। इसी साल अप्रैल में एमएससी का पेपर जयपुर में देकर वह गांव आया था।