Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IND vs SA: पहले वनडे में 3 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू! ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

IND vs SA: पहले वनडे में 3 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू! ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की हार के बाद आज से भारतीय टीम एक नई शुरुआत करेगी। विश्व कप के बाद टीम इंडिया पहली बार वनडे खेलती नजर आएगी। दरअसल, आज से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला भारतीय समय के […]

KL Rahul
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2023 09:06:36 IST

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की हार के बाद आज से भारतीय टीम एक नई शुरुआत करेगी। विश्व कप के बाद टीम इंडिया पहली बार वनडे खेलती नजर आएगी। दरअसल, आज से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर डेढ़ बजे से जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। जानिए पहले वनडे में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

तीन प्लेयर करेंगे डेब्यू?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में तीन भारतीय खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं। इसमें स्टार फिनिशर रिंकू सिंह और ओपनर साईं सुदर्शन तथा रजत पाटीदार शामिल हैं। बता दें कि ये तीनों प्लेयर पहले वनडे में डेब्यू कर सकते हैं।

संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे

पहले वनडे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान केएल राहुल ने साफ कर दिया है कि वह विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे। साथ ही उन्होंने ये भी संकेत दिए कि संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते दिखेंगे। ऐसे में कप्तान राहुल चार नंबर पर और सैमसन पांच नंबर पर खेलते हुए दिख सकते हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रजत पाटीदार, साईं सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आवेश खान, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह।