Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Anil Kapoor: साल 2023 में अनिल कपूर का छाया जलवा, थिएटर से लेकर ओटीटी तक चला जादू

Anil Kapoor: साल 2023 में अनिल कपूर का छाया जलवा, थिएटर से लेकर ओटीटी तक चला जादू

नई दिल्लीः अनिल कपूर(Anil Kapoor) इस साल ओटीटी और सिनेमा, दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर हर सीरीज में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। इस साल को और अधिक रोमांचक बनाने वाली बात यह है कि एनिमल अनिल कपूर की बॉक्स पर 53वीं बड़ी सफलता है। अनिल कपूर के नाम रहा साल 2023 एक्टर अनिल कपूर ने […]

Anil Kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: December 19, 2023 21:25:40 IST

नई दिल्लीः अनिल कपूर(Anil Kapoor) इस साल ओटीटी और सिनेमा, दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर हर सीरीज में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। इस साल को और अधिक रोमांचक बनाने वाली बात यह है कि एनिमल अनिल कपूर की बॉक्स पर 53वीं बड़ी सफलता है।

अनिल कपूर के नाम रहा साल 2023

एक्टर अनिल कपूर ने ‘द नाइट मैनेजर’ और ‘एनिमल’ दोनों में ही हर सीन को अपनी उपस्थिति से सशक्त बनाया है। ऐसा लगता है कि एक्टर(Anil Kapoor) द्वारा निभाए गए दोनों रोल्स उन्ही को ध्यान में रखते हुए लिखे गए थे। हालांकि, उन्हें जिस अंदाज से स्क्रीन पर उतारा गया उसे देखकर यही लग रहा था कि केवल उनके जैसे प्रतिष्ठित और क्षमता वाला अभिनेता(Talented Actor) ही ऐसा कर सकता था।

ये है अनिल कपूर की आगामी फिल्में

अनिल कपूर अपनी आगामी फिल्म “फाइटर” को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अब फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। वहीं अनिल कपूर फिल्म में एक कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ ​​रॉकी के दमदार रोल में दिखेंगे।

यह भई पढ़े: Nearest Place To Delhi: जानें दिल्ली के पास बर्फीली जगहें, जहां पहुचंते है सैलानी