Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Vivek Bindra FIR: पहली पत्नी ने भी विवेक बिंद्रा पर लगाया था आरोप, जानें पूरा मामला

Vivek Bindra FIR: पहली पत्नी ने भी विवेक बिंद्रा पर लगाया था आरोप, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर उनकी पत्नी यानिका ने घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। यानिका ने दावा किया है कि उनके पति विवेक बिंद्रा ने उन्हें शादी के दो दिन बाद ही पीटा। उन्होंने कहा कि इतना पीटा कि कान के पर्दे फट गए और बाल नोंचने से घाव हो गए। […]

Vivek Bindra Case
inkhbar News
  • Last Updated: December 23, 2023 14:51:12 IST

नई दिल्ली। मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर उनकी पत्नी यानिका ने घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। यानिका ने दावा किया है कि उनके पति विवेक बिंद्रा ने उन्हें शादी के दो दिन बाद ही पीटा। उन्होंने कहा कि इतना पीटा कि कान के पर्दे फट गए और बाल नोंचने से घाव हो गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, इसमें एक महिला अपने शरीर की चोट दिखा रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह महिला बिंद्रा की पत्नी यानिका हैं। बता दें कि यानिका बिंद्रा की दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी ने भी बिंद्रा से खुद की जान को खतरा बताया था।

पहली पत्नी ने भी दर्ज कराई थी शिकायत

बता दें कि विवेक बिंद्रा की पहली पत्नी का नाम गीतिका सबरवाल है। गीतिका के साथ विवेक का लंबा विवाद चला था। दोनों का विवाद फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। गीतिका सबरवाल ने पति विवेक के खिलाफ फरीदाबाद सेंट्रल थाने में केस दर्ज करवाई थी। इसमें गीतिका ने विवेक बिंद्रा से खुद कि जान को खतरा बताया था। अदालत में दोनों का केस चल रहा है। बता दें कि दोनों का एक बेटा भी है।

क्या-क्या हैं आरोप?

विवेक बिंद्र की पत्नी ने उनके खिलाफ (FIR on Vivek Bindra) नोएडा के थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उनकी पत्नी का आरोप है कि विवेक ने उनको थप्पड़ मारा। इसकी वजह से उनके कान के पर्दे फट गए हैं। थाने में उनके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक, विवेक बिंद्रा ने 6 दिसंबर 2023 को यानिका से शादी की थी और शादी के ठीक आठ दिन बाद 14 दिसंबर को विवेक के खिलाफ नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया, जिसमें आरोप है कि विवेक बिंद्रा ने पत्नी यानिका से मारपीट की।