Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Weird Laws Around the World: इन देशों में हैं अजीबो-गरीब कानून, फ्लश करने तक का है नियम

Weird Laws Around the World: इन देशों में हैं अजीबो-गरीब कानून, फ्लश करने तक का है नियम

नई दिल्लीः लोगों के लिए सुचारू व्यवस्था बनाए रखने(Weird Laws Around the World) के लिए हर देश के अपने कानून होते हैं। हर किसी को उस व्यवस्था का पालन करना होता है। लेकिल कुछ देशों में काफी अजीबो-गरीब कानून भी होते हैं और वहां के लोग वर्षों से उनका पालन भी करते आ रहे हैं। […]

Weird Laws Around the World
inkhbar News
  • Last Updated: December 29, 2023 15:58:12 IST

नई दिल्लीः लोगों के लिए सुचारू व्यवस्था बनाए रखने(Weird Laws Around the World) के लिए हर देश के अपने कानून होते हैं। हर किसी को उस व्यवस्था का पालन करना होता है। लेकिल कुछ देशों में काफी अजीबो-गरीब कानून भी होते हैं और वहां के लोग वर्षों से उनका पालन भी करते आ रहे हैं। तो चलिए अब जानते हैं कि कौन से देश में ऐसे अजीबो-गरीब कानून चलते हैं।

यहां खा नहीं सकते किसी की कसम

यूएई (यूनाइटेड अरब एमिरेट्स) अपने कानूनों के लेकर काफी सख्त देशों में से एक माना जाता है। यहां पर काफी अजीब कानून बनाए गए हैं। यहां पर ऐसा ही एक कानून है, कसम खाने को लेकर, यहां अगर किसी व्यक्ति ने आपको कसम खाते पकड़ लिया तो, इसके कारण आपको जेल तक की भी सजा हो सकती है। बता दें कि किसी की कसम खाने को यहां शख्स की इज्जत घटाने से जोड़कर देखा जाता है।

पहनावे को लेकर कानून

अक्सर बीच पर आपने लोगों को बिकनी पहने हुए तो जरूर देखा होगा, लेकिन वहीं बार्सिलोना में इसको लेकर भी कुछ अलग से नियम कानून हैं। बता दें कि यहां के नियमों के अनुसार यहां बीचों पर तो बिकनी पहन सकते हैं, लेकिन अगर शहर के किसी अन्य हिस्से में आपको किसी ने बिकनी में देख लिया तो इस वजह से आप बड़ी मुसीबत में आ सकतें हैं। इसके मुआवजें में उससे मोटी फाइन ली जा सकती है।

कुत्तों को घुमाने का कानून

कुत्तों को पालने और उसे घुमाने को लेकर इटली में कुछ खास कानून हैं। बता दें कि यहां के शहर तुरीन में अगर आपने कुत्ते पाले हैं तो उसे दिन में तीन बार घुमाना जरूरी है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो इससे आपको जेल भी हो सकती है।

रात में नहीं कर सकते फ्लश

जानकारी के मुताबिक स्विट्जरलैंड ऐसा ही देश है, जहां फ्लश करने को लेकर एक समय निर्धारित किया गया है। बता दें कि रात के 10 बजे के बाद आप फ्लश करते हैं और अगर इसकी आवाज से आपके पड़ोसियों को दिक्कत होती है, तो इसको लेकर कार्यवाई की जा सकती है।

उत्तर कोरिया में तानाशाही

वहीं उत्तर कोरिया अपने नियमों कायदों के लिए हमेशा से चर्चा में रहा है। बता दें कि यहां मीटिंग्स को लेकर जो कानून हैं उसके मुताबिक अगर किम जोंग के साथ कोई मीटिंग चल रही और इस दौरान किसी को(Weird Laws Around the World) जम्हाई आ जाती है तो उसको मौत तक की भी सजा दी जा सकती है।

यह भी पढ़े: OTT: 2024 में आ रहीं ये 7 मच अवेटेड वेब सीरीज, देखें लिस्ट