Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Nagarjuna: तेलंगाना के मुख्यमंत्री से अभिनेता नागार्जुन ने की मुलाकात, पत्नी अमाला संग पहुंचे CM आवास

Nagarjuna: तेलंगाना के मुख्यमंत्री से अभिनेता नागार्जुन ने की मुलाकात, पत्नी अमाला संग पहुंचे CM आवास

नई दिल्लीः तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। साउथ से लेकर नॉर्थ तक, बड़ी संख्या में उनके फैंस हैं। उनकी फिल्मों का लोगों को उत्सुकता से इंतजार रहता है। इस बीच हाल ही में अभिनेता को तेलंगाना के मुख्यमंत्री आवास पर देखा गया। सीएम रेवंत रेड्डी […]

Nagarjuna
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2023 13:59:29 IST

नई दिल्लीः तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। साउथ से लेकर नॉर्थ तक, बड़ी संख्या में उनके फैंस हैं। उनकी फिल्मों का लोगों को उत्सुकता से इंतजार रहता है। इस बीच हाल ही में अभिनेता को तेलंगाना के मुख्यमंत्री आवास पर देखा गया। सीएम रेवंत रेड्डी से उन्होंने अपनी पत्नी अमाला अक्किनेनी संग मुलाकात की।

नागार्जुन ने रेवंत रेड्डी से की मुलाकात

30 दिसंबर को अभिनेता नागार्जुन अपनी पत्नी के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आवास पर गए। मुलाकात के समय अभिनेता और उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें भी देखने को मिली हैं। फोटोज में सभी के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। फोटोज में नागार्जुन ने बेज पैंट के साथ काली शर्ट पहन रखी है, जबकि अमला अक्किनेनी नीली रेशम की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

बता दें अभिनेता जल्द ही ‘ना सामी रंगा’ में नजर आएंगे, जो उनकी 99वीं फिल्म होगी। संक्रांति 2024 में यह फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह एक एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन विजय बिन्नी ने किया है।

यह भी पढ़ें- http://Ranbir Kapoor: फैन के साथ गले मिलते नजर आए रणबीर कपूर, एक्टर का क्यूट एक्सप्रेशन वायरल