Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Maharashtra: दस्ताने बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, 6 कर्मचारी जिंदा जले

Maharashtra: दस्ताने बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, 6 कर्मचारी जिंदा जले

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग में झुलसने की वजह से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आग की जानकारी मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंच गए थे। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुईं हैं। मृतकों को अस्पताल […]

Maharashtra
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2023 08:14:25 IST

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग में झुलसने की वजह से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आग की जानकारी मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंच गए थे। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुईं हैं। मृतकों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

2.15 बजे मिली आग लगने की जानकारी

अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहन मुंगसे ने जानकारी दी कि फैक्ट्री जिले के वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित है, जो दस्ताने बनाने का कार्य करती है। सुबह करीब 2.15 बजे हमें आग की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचे तो आग पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि अंदर पांच लोग फंसे हुए हैं। हमारे अधिकारी फैक्ट्री के अदंर पहुंचे लेकिन तब तक सभी लोग आग के कारण दम तोड़ चुके थे। हमने छह शव बरामद किए हैं। आग बुझाने का कार्य जारी है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

10-15 कर्मचारी सो रहे थे

फैक्ट्री में कार्य करने वाले एक मजदूर ने बताया है कि जब आग लगी तब अंदर 10-15 कर्मचारी मौजूद थे, जो सो रहे थे। आग की लपटें देख मजदूरों में हड़बड़ी मच गई। कुछ लोग वहां से भागने सफल हुए तो वहीं कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए।

यह भी पढ़ें- http://Delhi Weather: कोहरे के कारण कई रेल और उड़ान प्रभावित, राजधानी में आज यलो अलर्ट