Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Year Ender 2023: साल 2023 में इन टीवी कलाकारों के घर गूंजी किलकारी

Year Ender 2023: साल 2023 में इन टीवी कलाकारों के घर गूंजी किलकारी

नई दिल्लीः टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों के लिए साल 2023 बेहद खास रहा है। इस साल कई सेलेब्स के घर में किलकारी गूंजी है। इस लिस्ट में दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम का नाम भी है। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के 5 साल बाद इन दोनों को […]

Year Ender 2023
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2023 11:42:53 IST

नई दिल्लीः टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों के लिए साल 2023 बेहद खास रहा है। इस साल कई सेलेब्स के घर में किलकारी गूंजी है। इस लिस्ट में दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम का नाम भी है। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के 5 साल बाद इन दोनों को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। मालूम हो कि इनके अलावा भी टीवी के कई सेलेब्स इस साल माता-पिता बने हैं।

दिशा परमार-राहुल वैद्यTV Star Who Became Parents This Year Deepika Kakkar Shoaib Ibrahim to Gauhar Khan Zaid Darbar

टीवी के पावर कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य के घर इस साल लक्ष्मी आई हैं। दिशा ने साल 2023 में बेटी को जन्म दिया है। बता दें दिशा परमार और राहुल वैध ने साल 2021 में विवाह किया था। इससे पहले दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया था।

गौहर खान-जैद दरबारTV Star Who Became Parents This Year Deepika Kakkar Shoaib Ibrahim to Gauhar Khan Zaid Darbar

बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान और जैद दरबार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गौहर खान ने 10 मई को बेटे को जन्म दिया। गौहर और जैद की जोड़ी पर फैंस खुब प्यार लुटाते हैं।

नेहा मर्दाTV Star Who Became Parents This Year Deepika Kakkar Shoaib Ibrahim to Gauhar Khan Zaid Darbar

टीवी अदाकारा नेहा मर्दा ने भी इस वर्ष बेटी को जन्म दिया। नेहा मर्दा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की फोटो भी शेयर की थी, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी। नेहा की बेटी का क्यूट सा चेहरा देखकर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था.

पंखुड़ी अवस्थी-गौतम रोडेनवजात जुड़वाँ बच्चों के साथ गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी की ख़ुशी ने दिल जीत  लिया

टीवी की पॉपुलर जोड़ी पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे को भी इस साल माता-पिता बनने की खुशी मिली है। दोनों 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने। बता दें कि दोनों ने साल 2018 में विवाह किया था।

दीपिका कक्कड़बेटे रुहान के लिए दीपिका कक्कड़ ने बनाया सपनों का घर, अपने हाथों से सजाया  स्पेशल कॉर्नर | Dipika Kakar designed special corner for her five months  old baby boy Ruhaan |

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने साल 2023 में बेटे को जन्म दिया है। दीपिका कक्कड़ अक्सर फैंस के साथ बेटे की फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। दीपिका के बेटे की फोटो इंटरनेट पर खुब वायरल होती है।

यह भी पढ़ें- http://Jamal Kudu: सलमान खान ने धर्मेद्र के साथ ‘जमाल कुडू’ पर किया जमकर डांस, वीडियो वायरल