Inkhabar
  • होम
  • जॉब एंड एजुकेशन
  • WB Police Lady Constable 2023: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया लेडी कॉन्स्टेबल बहाली परीक्षा का शेड्यूल

WB Police Lady Constable 2023: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया लेडी कॉन्स्टेबल बहाली परीक्षा का शेड्यूल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) द्वारा पश्चिम बंगाल पुलिस लेडी कॉन्स्टेबल 2023 की लिखित परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए पंजीकृत महिला उम्मीदवार WBPRB की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम चेक कर सकती हैं साथ ही इसे डाउनलोड कर सकती हैं। जानें परीक्षा […]

Wb police lady constable
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2023 16:14:14 IST

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) द्वारा पश्चिम बंगाल पुलिस लेडी कॉन्स्टेबल 2023 की लिखित परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए पंजीकृत महिला उम्मीदवार WBPRB की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम चेक कर सकती हैं साथ ही इसे डाउनलोड कर सकती हैं।

जानें परीक्षा की तारीख

दरअसल, पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस में लेडी कॉन्स्टेबल के पद पर की जाने वाली भर्ती के लिए 21 जनवरी, 2024 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसका एडमिट कार्ड 10 जनवरी से पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in और wbpolice.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर जाकर डब्ल्यूबी पुलिस लेडी कॉन्स्टेबल 2023 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • यहां सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपना एडमिट कार्ड चेक करें और यहां से इसे डाउनलोड कर लें।