Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • Women Live Longer Than Men: पुरुषों के मुकाबले ज्यादा जीती हैं महिलाएं, हार्वर्ड मेडिकल ने किया शोध

Women Live Longer Than Men: पुरुषों के मुकाबले ज्यादा जीती हैं महिलाएं, हार्वर्ड मेडिकल ने किया शोध

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले (Women Live Longer Than Men) ज्यादा जीती हैं? आपने सही सुना, मेडिकल रिसर्च का कहना है की पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक जीती हैं. पुरुष कई मामलों में महिलाओं से मजबूत होते हैं. उनकी मांसपेशियों से लेकर शारीरिक संरचना सब कुछ महिलाओं से […]

Women Live Longer Than Men: पुरुषों के मुकाबले ज्यादा जीती हैं महिलाएं, हार्वर्ड मेडिकल ने किया शोध
inkhbar News
  • Last Updated: January 1, 2024 20:04:11 IST

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले (Women Live Longer Than Men) ज्यादा जीती हैं? आपने सही सुना, मेडिकल रिसर्च का कहना है की पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक जीती हैं. पुरुष कई मामलों में महिलाओं से मजबूत होते हैं. उनकी मांसपेशियों से लेकर शारीरिक संरचना सब कुछ महिलाओं से अलग होती है. देखने में भले पुरुष महिलाओं से ज्यादा ताकतवर नजर आते हैं, पर मेडिकल की दृष्टि में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा मजबूत होती हैं.

अधिक बीमार पड़ते हैं पुरुष

अब आप सोचेंगे ऐसे कैसे हो सकता है. जब सारी चीजों में पुरुष महिलाओं से ज्यादा ताकतवर होते हैं, तो फिर महिलाएं कैसे ज्यादा दिन जी (Women Live Longer Than Men) सकती हैं. वैज्ञानिकों का मानना है की पुरुष महिलाओं की तुलना में कम जीते हैं और उन्हें बीमारियां भी अधिक होती हैं. हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि पुरुषों की तुलना में दुनियाभर में महिलाओं का जीवनकाल 5 प्रतिशत ज्यादा होता है.

हार्वर्ड मेडिकल ने किया रिसर्च

वैज्ञानिकों ने महिलाओं और पुरुषों के उम्र के अंतर को समझने के लिए क्रोमोसोम का अध्ययन किया. हावर्ड मेडिकल में इसपर एक खास अध्ययन हुआ. इस शोध में बताया गया कि भ्रूण से ही बच्चा नर और मादा के रूप में अलग हो जाता है. हालांकि, दोनों में क्रोमोसोम्स के 23 जोड़े होते हैं. उनमें से 22 क्रोमोसोम्स एक जैसे होते हैं, पर 23वां क्रोमोसोम दोनों में अलग होता है.

क्रोमोसोम का अंतर होता है कारण

महिलाओं में 23वें जोड़े में एक्स एंड एक्स क्रोमोसोम होता है, जबकि पुरुषों में एक्स एंड वाई क्रोमोसोम होता है. पुरुषों में पाए जाने वाला ये वाई क्रोमोसोम एक्स के मुकाबले में एक तिहाई कम होता है. इसमें एक्स के मुकाबले जीन भी बहुत कम होते हैं. पुरुषों में कुछ वाई क्रोमोसोम बीमारियों से जुड़े होते हैं. इनकी कारणों के वजह से पुरुष महिलाओं के मुकाबले कम जीते हैं.

Also Read: