Inkhabar

क्या आपको भी आते हैं अक्सर डरावने सपने, जानिए वजह…

नई दिल्ली: सोते समय सपने आना आम बात है। कभी-कभी इतने बुरे सपने आते है कि, हमारी नींद भी अचानक खुल जाती है। आज हम बात करेंगे बुरे सपनों से कैसे बचें। कुछ सपने ऐसे आते हैं, जो हमें याद रहते हैं और कुछ सपने तो हम भूल जाते हैं। कई बार रात में हमें […]

(डरावने सपने)
inkhbar News
  • Last Updated: January 2, 2024 18:29:33 IST

नई दिल्ली: सोते समय सपने आना आम बात है। कभी-कभी इतने बुरे सपने आते है कि, हमारी नींद भी अचानक खुल जाती है। आज हम बात करेंगे बुरे सपनों से कैसे बचें। कुछ सपने ऐसे आते हैं, जो हमें याद रहते हैं और कुछ सपने तो हम भूल जाते हैं। कई बार रात में हमें बुरे सपने आते हैं, जिसकी वजह से हम डर जाते हैं। नाइटमेयर्स डरावने या बुरे सपने को कहते हैं। लेकिन बार-बार बुरे सपने आते हैं और सपनों की वजह से आपकी नींद भी खुल जाती है, इसके पीछे कई बाते हो सकती हैं। आज हम बुरे सपने आने के कारण और इनसे बचने के बारे में आपको बताएंगे।

कुछ ज्योतिष का कहना है, कम नींद और ज्यादा टेंशन लेना रात को डरावने सपने कि वजह हो सकती है। ये सपने कई बार इतने खतरनाक होते हैं कि अचानक नींद खुल जाती है और उस सपने की वजह से पूरा दिन खराब हो जाता है।

ऐसे समय इन्हें दूर करना बहुत ही जरूरी है…

• कहीं लोग खाना खाने के तुरंत बाद ही सो जाते हैं, लेकिन आपके बुरे सपने आने का कारण यह बन सकता है। आपको बुरे सपने से बचने के लिए खाना खाने के करीब 2-3 घंटे बाद सोना चाहिए। दरसल, ज्यादा खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। इसकी वजह से बुरे सपने और दिमाग एक्टिव रहता है।

• लोग ज्यादा व्यस्त होने की वजह से सबका स्लीप रूटीन बिगड़ा हुआ है। इसकी वजह हो सकती है, नींद पूरी ना होना। इसके लिए यह जरूरी है कि, आप समय से सोए और अच्छी नींद लें।

• आपको अच्छे तरीके से एक्सरसाइज करना चाहिए। शरीर को ठकाने के लिए और इसके अलावा सोने का समय/उठने का समय तय करना चाहिए।

• हमारा मस्तिष्क जितना शांत रहेगा, शरीर उतने ही अच्छे तरीके से काम करता है। तनाव की वजह से भी डरावने सपने ज्यादा आते हैं। आपको योगा को अपने ड़ेली रूटीन में शामिल करना चाहिए तनाव को दूर करने के लिए।