Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Urvashi Dholakia Hospitalized: उर्वशी ढोलकिया अस्पताल में हुईं भर्ती , बेटे ने फोटो शेयर कर दी जानकारी

Urvashi Dholakia Hospitalized: उर्वशी ढोलकिया अस्पताल में हुईं भर्ती , बेटे ने फोटो शेयर कर दी जानकारी

नई दिल्ली: पॉपुलर सीरियल कसौटी जिंदगी में(Urvashi Dholakia Hospitalized) कोमोलिका का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं उर्वशी ढोलकिया को कौन नहीं जानता है। उर्वशी ने अपने नेगेटिव किरदार से ऐसी छाप छोड़ी की हर कोई उनका फैन हो गया। दरअसल, इस बीच उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई है। उर्वशी की बिगड़ी तबीयत उर्वशी की […]

Urvashi Dholakia Hospitalized
inkhbar News
  • Last Updated: January 5, 2024 20:57:28 IST

नई दिल्ली: पॉपुलर सीरियल कसौटी जिंदगी में(Urvashi Dholakia Hospitalized) कोमोलिका का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं उर्वशी ढोलकिया को कौन नहीं जानता है। उर्वशी ने अपने नेगेटिव किरदार से ऐसी छाप छोड़ी की हर कोई उनका फैन हो गया। दरअसल, इस बीच उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई है।

उर्वशी की बिगड़ी तबीयत

उर्वशी की तबीयत इतना बिगड़ गई है की उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उनके बेटे क्षितिज ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर दी है। बता दें कि क्षितिज ने अपनी स्टोरी पर अपनी मां उर्वशी की एक बुमरेंग वीडियो शेयर की है और इस बुमरेंग में उर्वशी अस्पताल के बेड पर बैठी नजर आ रही हैं।

बेटे ने दी जानकारी

उर्वशी ने इस वीडियो अपनी आंखे बंद की हुई हैं और(Urvashi Dholakia Hospitalized) उनके चेहरे से साफ पता चल रहा है कि उनकी तबीयत काफी खराब लग रही है। बेटे क्षितिज ने इस बुमरेंग को शेयर करते हुए अपनी मां के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी की है। उर्वशी के फैंस भी उनकी ऐसी हालत देख उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं।

झलक दिखला जा 11 में आईं नजर

बता दें कि उर्वशी हाल ही में रियलिटी डांस शो झलक दिखला जा 11 में नजर आई थीं। उन्होंने इस शो में अपने डांस से सभी को इंप्रेस किया था। हालांकि कुछ हफ्तों बाद वो शो से एलिमिनेट हो गई।

जानकारी दे दें कि, उर्वशी ढोलकिया दो जुड़वा बेटो की मां हैं और एक्ट्रेस 19 साल की उम्र में ही मां बन गई थी। वहीं बेटों के जन्म के बाद ही उनका उनके पति अनुरूप संग तलाक हो गया था। उस समय से लेकर अब तक एक्ट्रेस अपने बेटों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं और वो अपने बेटों से काफी क्लोज हैं।