Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Kantara Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ की शूटिंग के दौरान मैंगलोर पहुंचे ऋषभ शेट्टी, फैंस कर रहे हैं इंतजार

Kantara Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ की शूटिंग के दौरान मैंगलोर पहुंचे ऋषभ शेट्टी, फैंस कर रहे हैं इंतजार

नई दिल्ली: होम्बले फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ ने दुनियाभर(Kantara Chapter 1) में अपना कमाल दिखाया है। इस फिल्म ने भारत की संस्कृति की समृद्धि को शोकेस किया और ग्लोबल लेवल पर भारत का नाम रौशन किया। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया था और फिल्म में उनकी अदाकारी को भी काफी […]

Kantara Chapter 1
inkhbar News
  • Last Updated: January 6, 2024 21:05:03 IST

नई दिल्ली: होम्बले फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ ने दुनियाभर(Kantara Chapter 1) में अपना कमाल दिखाया है। इस फिल्म ने भारत की संस्कृति की समृद्धि को शोकेस किया और ग्लोबल लेवल पर भारत का नाम रौशन किया। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया था और फिल्म में उनकी अदाकारी को भी काफी सराहा गया है। बता दें कि फिल्म की अपार सफलता के चलते अब इसका अगला पार्ट आ रहा है।

फैंस कर रहे हैं बेशब्री से इंतजार

वहीं फैंस को जब से इस बात का पता चला है तब वो फिल्म के अगला(Kantara Chapter 1) पार्ट यानी कांतारा चैप्टर 1 के लिए बेसब्री से आंखे गड़ाए बैठे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया था। बता दें कि ऋषभ ने मैंगलोर में वज्रदेही मठ का दौरा भी किया।

देव कोला पहुंचे ऋषभ शेट्टी

बता दें कि, मैंगलोर में वज्रदेही मठ के स्वामीजी वज्रदेही श्री ने ऋषभ को देव कोला आना के लिए आमंत्रित किया था। वहीं इस यात्रा के दौरान आने वाली फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर भी बातें हुई और इसमें महिशंदाय ने अपना समर्थन और प्रोत्साहन दिया।

आकर्षक किस्से की कहानी सुनाती है

जानकारी दे दें कि, पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने ‘कांतारा चैप्टर -1’ की कास्ट में शामिल होने के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों की खोज का एलान किया है। जिसके बाद से ही ऑडिशन में हजारों महत्वाकांक्षी अभिनेता शामिल हुए हैं। कांतारा तुलुनाड में देव की एक बेहद आकर्षक किस्से की कहानी सुनाती है। ऋषभ शेट्टी फिल्मिंग प्रक्रिया के दौरान तुलुनाड और उसके देव के रीति-रिवाजों और मान्यताओं के लिए अत्यधिक सम्मान सुनिश्चित करते हुए ‘कांतारा चैप्टर 1’ का निर्माण कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: