Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Bhupesh Baghel Father: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिताजी का 89 की उम्र में निधन, अस्पताल में थे भर्ती

Bhupesh Baghel Father: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिताजी का 89 की उम्र में निधन, अस्पताल में थे भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के पिता जी नंद कुमार बघेल का 8 जनवरी सोमवार को निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती थे। वो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और काफी कमजोर हो गए थे। बता दें कि […]

Bhupesh Baghel Father Demise
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2024 09:30:19 IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के पिता जी नंद कुमार बघेल का 8 जनवरी सोमवार को निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती थे। वो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और काफी कमजोर हो गए थे। बता दें कि सोमवार की सुबह उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।

कई महीनों से थे बीमार

अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, कांग्रेस नेता के पिता ने आज सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। वो कई महीनों से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी पुरानी बीमारी से परेशान थे। इसके अलावा उनको सुगर की भी बीमारी थी। बाद में उनको पैरालिसिस भी हुआ, जिसके कारणउनके शरीर का एक बड़ा हिस्सा काम नहीं कर रहा था।

दिल्ली में हैं भूपेश

बता दें कि वो काफी समय से वेंटिलेटर पर थे। चुनाव के दौरान भूपेश बघेल ने भी उनसे मुलाकात की थी और पिता से आशीर्वाद लिया था। बता दें कि आज भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर थे। पिता के निधन की सूचना मिलते ही वो दिल्ली से रवाना हो गए हैं।