Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए खरगे ने नियुक्त किए कोआर्डिनेटर, जानें किसे मिली जिम्मेदारी?

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए खरगे ने नियुक्त किए कोआर्डिनेटर, जानें किसे मिली जिम्मेदारी?

नई दिल्ली। करीब तीन माह बाद देश की 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। इनमें दिल्ली की सात लोकसभा सीटें (Lok Sabha Election 2024) बहुत महत्वपूर्ण है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने दिल्ली की सभी सात सीटों समेत सभी संसदीय क्षेत्रों के समन्वयकों […]

Sonia Gandhi-Mallikarjun Kharge
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2024 10:18:37 IST

नई दिल्ली। करीब तीन माह बाद देश की 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। इनमें दिल्ली की सात लोकसभा सीटें (Lok Sabha Election 2024) बहुत महत्वपूर्ण है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने दिल्ली की सभी सात सीटों समेत सभी संसदीय क्षेत्रों के समन्वयकों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस बाबत कांग्रेस की ओर से सूची भी जारी कर दी गई है।

समन्वयकों की नियुक्ति

अखिल भारतीय कांग्रेस ने रविवार को 539 लोकसभा सीटों के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की है। दिल्ली के सभी सातों समन्वयकों को अपने-अपने क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिति का आकलन करने और शीर्ष नेतृत्व को फीडबैक देने के लिए कहा गया है। साथ ही ये बताने को भी कहा गया है कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता के बीच बेहतर तालमेल और एकता को लेकर क्या-क्या कदम उठाने की आवश्यकता है।

दिल्ली में इन्हें मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए कोआर्डिनटर नियुक्ति करने का एलान किया है। जिन लोगों को कोआर्डिनेटर बनाया गया है उनमें चांदनी चौक की जिम्मेदारी डॉ. परवेज मियां, पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी चत्तर सिंह, उत्तर पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी अमित मलिक, नई दिल्ली की जिम्मेदारी प्रेरणा सिंह, उत्तर पश्चिम दिल्ली की जिम्मेदारी जीतेंद्र बघेल, पश्चिमी दिल्ली की जिम्मेदारी नीरज बसोया तथा दक्षिणी दिल्ली की जिम्मेदारी कमल कांत शर्मा को दी गई है। बता दें कि अप्रैल-मई 2024 में लोकसभा चुनाव होना है।