Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update Today: दिल्ली सहित कई राज्यों में आज हो सकती है बारिश! जानें मौसम का ताजा अपडेट

Weather Update Today: दिल्ली सहित कई राज्यों में आज हो सकती है बारिश! जानें मौसम का ताजा अपडेट

नई दिल्ली। राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दक्षिण भारत में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। शुष्क मौसम और गिरते तापमान के साथ, घने कोहरे और बरसात ने उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों को घेर लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने […]

Cold wave Return
inkhbar News
  • Last Updated: January 9, 2024 07:50:18 IST

नई दिल्ली। राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दक्षिण भारत में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। शुष्क मौसम और गिरते तापमान के साथ, घने कोहरे और बरसात ने उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों को घेर लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ से ‘सीवियर कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी किया है। हालांकि आने वाले दिनों में कोई ‘शीत लहर’ की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

शीतलहर की चेतावनी नहीं

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान जैसे उत्तर भारत के कुछ इलाकों में ‘कोल्ड डे’ और ‘सीवियर कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम एजेंसी ने ये भी अनुमान लगाया है कि देश के उत्तरी हिस्सों में 8 से 13 जनवरी तक तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है, जिसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव या शीत लहर की चेतावनी नहीं दी गई है।

10 जनवरी तक कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक, 8 से 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय कोहरा तथा घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा और मंगलवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं।