Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bharat nayay Yatra: मणिपुर सरकार ने नहीं दी यात्रा की अनुमती, कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया

Bharat nayay Yatra: मणिपुर सरकार ने नहीं दी यात्रा की अनुमती, कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया

नई दिल्लीः मणिपुर सरकार ने 14 जनवरी को इंफाल पूर्वी जिले के हट्टा कांगजेइबुंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करने के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है। राज्य सरकार के इस फैसले को कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कांग्रेस ने मणिपुर सरकार पर इसको लेकर राजनीति […]

Bharat nayay Yatra: मणिपुर सरकार ने नहीं दी यात्रा की अनुमती, कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया
inkhbar News
  • Last Updated: January 10, 2024 16:00:43 IST

नई दिल्लीः मणिपुर सरकार ने 14 जनवरी को इंफाल पूर्वी जिले के हट्टा कांगजेइबुंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करने के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है। राज्य सरकार के इस फैसले को कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कांग्रेस ने मणिपुर सरकार पर इसको लेकर राजनीति करने का आरोप भी लगाया है। बता दें कि मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक के मेघचंद्र ने पार्टी नेताओं के साथ बुधवार सुबह मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

बदला गया यात्रा का आयोजनस्थल

मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष मेघचंद्र ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आयोजन स्थल को बदल दिया है। अब थौबल जिले के कोंगजोम में एक निजी स्थान में यात्रा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा 14 प्रदेशों और 85 जिलों को कवर के बाद 20 मार्च को इसका समापन होगा। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा था कि सरकार विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार इस पर फैसला लेगी।

कांग्रेस मणिपुर से यात्रा की शुरुआत करना चाहती है

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमें सूचना मिली है कि मणिपुर सरकार ने इंफाल के पैलेस ग्राउंड में यात्रा आयोजित करने के हमारे अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब हम पश्चिम से पूर्व तक यात्रा शुरु करना चाहते है तो मणिपुर को कैसे छोड़ सकते है। फिर से हम देश के लोगों को क्या संदेश दे रहे हैं। हम केवल मणिपुर से यात्रा शुरु करना चाहते है। कांग्रेस मणिपुर के किसे स्थान से यात्रा शुरु करेगी।

ये भी पढेः