Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Congress: राहुल की न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को लगा झटका, मिलिंद देवड़ा के बाद अब असम के इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

Congress: राहुल की न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को लगा झटका, मिलिंद देवड़ा के बाद अब असम के इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस को रविवार को डबल झटका लगा। पहले महाराष्ट्र कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। अब असम में अपूर्ब भट्टाचार्य ने कांग्रेस के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि वह एक दशक से ज्यादा समय […]

congress
inkhbar News
  • Last Updated: January 14, 2024 12:04:20 IST

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस को रविवार को डबल झटका लगा। पहले महाराष्ट्र कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। अब असम में अपूर्ब भट्टाचार्य ने कांग्रेस के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि वह एक दशक से ज्यादा समय तक कांग्रेस में रहे। राहुल गांधी की यात्रा से पहले इन दोनों नेताओं के इस्तीफे को कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा महाराष्ट्र और असम से भी निकलेगी।

सुबह देवड़ा ने दिया था इस्तीफा

कांग्रेस के पूर्व नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे दिया है। मेरे परिवार का पार्टी के साथ 55 साल का पुराना रिश्ता ख़त्म। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और सहकर्मियों का आभारी हूं।

शिंदे गुट में होंगे शामिल

मिलिंद देवड़ा आज एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होंगे। उनकी ज्वाइनिंग सीएम आवास पर होगी। हालांकि इस तरह की अटकलें पहले भी लगाई जा रहीं थीं कि वो कांग्रेस छोड़कर शिंदे सेना में शामिल हो सकते हैं, लेकिन एक दिन पहले ही इन अटकलों को उन्होंने खारिज कर दिया था।