Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • बढ़ते ठंड को देखते हुए नोएडा में स्कूलों का समय बदला, डीएम ने जारी किया आदेश

बढ़ते ठंड को देखते हुए नोएडा में स्कूलों का समय बदला, डीएम ने जारी किया आदेश

लखनऊ। नोएडा में बढ़ते ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी और बीएसए ने नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 10 बजे खोलने के निर्देश दिए है। बता दें कि ऐसा 18 जनवरी से लेकर अगले आदेश तक करने के लिए कहा गया है। एनसीआर में बढ़ते ठंड को देखते हुए स्कूल के […]

15 Days Winter Vacation
inkhbar News
  • Last Updated: January 17, 2024 13:20:14 IST

लखनऊ। नोएडा में बढ़ते ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी और बीएसए ने नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 10 बजे खोलने के निर्देश दिए है। बता दें कि ऐसा 18 जनवरी से लेकर अगले आदेश तक करने के लिए कहा गया है। एनसीआर में बढ़ते ठंड को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है।

प्रदेश में ठंड से परेशान लोग

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। आज भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। मंगलवार को दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन उसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला, शाम होते-होते एक बार फिर लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया है तो वहीं जबरदस्त शीतलहर ने भी लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है।

राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आज 17 जनवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा, इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और कई जगहों पर ठंडे से अत्यधिक ठंडा मौसम रहने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में फ़िलहाल कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 20 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। हालांकि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।