Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ram Mandir: राम मंदिर में आम लोग कब से कर सकेंगे दर्शन? जानें सबकुछ

Ram Mandir: राम मंदिर में आम लोग कब से कर सकेंगे दर्शन? जानें सबकुछ

अयोध्या। अयोध्या के नए राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी सहित देश-दुनिया के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर, आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। राम मंदिर (Ram Mandir) में आम आदमी […]

Ram Mandir:भगवान राम की मूर्ति में दर्शाया गया दसों अवतार, आखिर क्यों बनाई गई काले पत्थर से प्रतिमा ?
inkhbar News
  • Last Updated: January 20, 2024 19:48:39 IST

अयोध्या। अयोध्या के नए राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी सहित देश-दुनिया के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर, आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। राम मंदिर (Ram Mandir) में आम आदमी कब से दर्शन कर सकेंगे? क्या कोई शुल्क देना होगा? आरती का समय क्या होगा? आइए आपको राम मंदिर से जुड़े ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानते हैं…

कौन संभालेगा मंदिर?

बता दें कि राम मंदिर का प्रबंधन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कर रहा है। इस ट्रस्ट की स्थापना सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने की थी। यही ट्रस्ट मंदिर निर्माण की निगरानी भी कर रहा है। बता दें कि देश की नामी कंस्ट्रक्शन कंपनी लॉर्सम एंड टुब्रो मंदिर निर्माण में लगी है।

आम आदमी कब से कर पाएंगे दर्शन?

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद अगले दिन यानी 23 जनवरी से आम श्रद्धालु भी रामलला के दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट के अनुसार 22 जनवरी को आम श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था नहीं है। अगले दिन से आम आदमी के लिए कपाट खुलेंगे।

क्या होगी टाइमिंग?

अयोध्या में राम मंदिर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक तथा इसके बाद 2:00 बजे से 7:00 तक आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा। बता दें कि दोपहर में करीब ढाई घंटे भोग और विश्राम के लिए मंदिर बंद रहेगा।