Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ram Mandir: झारखंड में भी 22 जनवरी को छुट्टी, हेमंत सरकार ने किया ऐलान

Ram Mandir: झारखंड में भी 22 जनवरी को छुट्टी, हेमंत सरकार ने किया ऐलान

नई दिल्लीः 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने में कुछ ही घंटों का समय रह गया है। इस कार्यक्रम की पूरे तैयारी की जा चुकी है। जिसके चलते केंद्र सरकार ने देशभर में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। वहीं कई राज्य सरकारों ने भी छुट्टी का ऐलान कर […]

Ram Mandir: झारखंड में भी 22 जनवरी को छुट्टी, हेमंत सरकार ने किया ऐलान
inkhbar News
  • Last Updated: January 21, 2024 18:35:38 IST

नई दिल्लीः 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने में कुछ ही घंटों का समय रह गया है। इस कार्यक्रम की पूरे तैयारी की जा चुकी है। जिसके चलते केंद्र सरकार ने देशभर में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। वहीं कई राज्य सरकारों ने भी छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश में तो शराब और मांस-मछली की दुकाने भी बंद रहेंगी। अब झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने भी छुट्टी की घोषणा कर दी है।

झारखंड में भी छुट्टी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यालय ने एक्स पर बताया कि राज्य में 22 जनवरी सोमवार को प्रदेश के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी स्कूल दिनभर बंद रखने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सोमवार यानी 22 जनवरी को 2:30 बजे तक सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश में भी छुट्टी का ऐलान

इससे पहले हिमाचल सरकार ने भी सोमवार 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। शिमला में सीएम सुक्खू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। उन्होंने कहा कि भगवान राम किसी राजनीतिक दल के नहीं हैं, वह हम सभी के आदर्श हैं। उनके प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी बोली है लेकिन हम प्रदेश पूरे दिन की छुट्टी घोषित करते हैं।

राजधानी दिल्ली में भी आधे दिन की अवकाश   

वहीं इससे पहले शनिवार को दिल्ली में भी आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई। इसके साथ ही असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान की सरकारों ने भी 22 जनवरी को सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आधे दिन के अवकाश का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ेः