Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Ayodhya Weather Update: जानें प्राण प्रतिष्ठा पर आज रामनगरी अयोध्या में कैसा रहेगा मौसम

Ayodhya Weather Update: जानें प्राण प्रतिष्ठा पर आज रामनगरी अयोध्या में कैसा रहेगा मौसम

अयोध्या/नई दिल्ली। रामनगरी में आज नवनिर्मित राम मंदिर का उद्घाटन तथा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। इस उपलक्ष्‍य में आज पूरा देश राममय हो गया है। इस कार्यक्रम पर आज देश-दुनिया की नजर है, ऐसे में आज रामनगरी का मौसम कैसा रहने वाला है, इस अपडेट पर सब की नजर है। उत्तर प्रदेश समेत पूरे […]

Ram Mandir: दूल्हन की तरह सजी अयोध्या, तस्वीरों में देखें प्राण प्रतिष्ठा से पहले की झलक
inkhbar News
  • Last Updated: January 22, 2024 08:07:55 IST

अयोध्या/नई दिल्ली। रामनगरी में आज नवनिर्मित राम मंदिर का उद्घाटन तथा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। इस उपलक्ष्‍य में आज पूरा देश राममय हो गया है। इस कार्यक्रम पर आज देश-दुनिया की नजर है, ऐसे में आज रामनगरी का मौसम कैसा रहने वाला है, इस अपडेट पर सब की नजर है। उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड अपने चरम पर है। अयोध्‍या में आज भी ठंड मौसम रहने वाला है।

कैसा रहेगा अयोध्या का मौसम?

दरअसल, अयोध्या में भी सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 21 सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां घना कोहरा और शीतलहर के कारण लोगों का हाल बेहाल है। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान मौसम विभाग ने शहर में सर्दी का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि यहां दिन में सर्दी बरकरार रहेगी और सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय 5.30 बजे से लेकर 8.30 बजे तक तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से 11 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। साथ ही सर्द हवाएं चलने का भी अनुमान है। इसके बाद दोपहर के समय धूप खिलेगी। 11.30 बजे के करीब तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। तो वहीं 22 जनवरी के दिन यहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री तथा न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।