Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़ में आप को झटका, कोमल हुपेंडी समेत कई पार्टी पदाधिकारी बीजेपी में होंगे शामिल !

छत्तीसगढ़ में आप को झटका, कोमल हुपेंडी समेत कई पार्टी पदाधिकारी बीजेपी में होंगे शामिल !

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा मिशन 2024 में जुट चुकी है। तो वहीं लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की राजनीति में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत कई आप नेताओं ने इस्तीफा दे दिया था। अब इस बीच ये सभी […]

aap
inkhbar News
  • Last Updated: January 23, 2024 12:40:42 IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा मिशन 2024 में जुट चुकी है। तो वहीं लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की राजनीति में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत कई आप नेताओं ने इस्तीफा दे दिया था। अब इस बीच ये सभी नेता भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक अब ये सभी पदाधिकारी आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। आज से बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। जिसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी के नेताओं के भाजपा में शामिल होने से होगी।

आप के 500 नेता हो सकते हैं भाजपा में शामिल

आप के लगभग 500 नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनमें आप के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर कई पदाधिकारी शामिल हैं। कई नेताओं ने 16 जनवरी को इस्तीफा दिया था। खबरों के मुताबिक जो पदाधिकारी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं उनमें आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी का नाम भी शामिल है। इनके अलावा आप के पूर्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष रहे रविंद्र सिंह ठाकुर, एससी विंग प्रदेश अध्यक्ष धरम भार्गव, प्रदेश सचिव रहे विशाल केलकर, ओबीसी विंग प्रदेश अध्यक्ष कमल कांत साहू, एसटी विंग प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुजूर समेत कई जिलाध्यक्ष भी बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

मिशन 2024 में जुटी बीजेपी

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में मिशन लोकसभा की शुरुआत कर दी है। इसी के तहत भाजपा अन्य राजनीतिक दलों के उन नेताओं को साध रही है। जो अपनी पार्टी से संतुष्ट नहीं हैं। बता दें कि कई और राजनेताओं पर भाजपा की नजर है। अभी हाल में अमित जोगी की अमित शाह से मुलाकात हुई थी। उसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अमित जोगी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।