Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Karpuri Thakur: भारत रत्न से सम्मानित किए जाएंगे कर्पूरी ठाकुर, पीएम मोदी और नीतीश कुमार की आई प्रतिक्रिया

Karpuri Thakur: भारत रत्न से सम्मानित किए जाएंगे कर्पूरी ठाकुर, पीएम मोदी और नीतीश कुमार की आई प्रतिक्रिया

नई दिल्लीः पूर्व मुख्यमंत्री व महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की केंद्र सरकार की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने इस फैसले को सही बताया। नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती पर यह सर्वोच्च सम्मान दिए जाने […]

Karpuri Thakur: भारत से सम्मानित किए जाएंगे कर्पूरी ठाकुर, पीएम मोदी और नीतीश कुमार की आई प्रतिक्रिया
inkhbar News
  • Last Updated: January 23, 2024 22:17:09 IST

नई दिल्लीः पूर्व मुख्यमंत्री व महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की केंद्र सरकार की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने इस फैसले को सही बताया। नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती पर यह सर्वोच्च सम्मान दिए जाने की घोषणा दलितों वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा

राजद ने क्या कहा ?

राष्ट्रीय जनता दल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के फैसले को राजद के लंबे संघर्षों की उपलब्धि बताया है। राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और चितरंजन गगन ने अलग-अलग बयान जारी कर कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद काफी लंबे समय से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की मांग करता रहा है।

गरीबों के मसीहा थे ठाकुरः पीएम मोदी

वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला लिया है। वह भी ऐसे वक्त में जब हम उनकी जन्मशती मना रहे हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान हाशिये पर पड़े लोगों के लिए पुरोधा और समानता और सशक्तिकरण के समर्थक के रूप में उनके स्थायी प्रयासों का एक उदाहरण है। उन्होंने पिछड़ों और वंचितों के उत्थान की उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है।