Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ममता बनर्जी के बाद नीतीश कुुमार भी कांग्रेस से कर रहे किनारा! राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में नहीं होंगे शामिल

ममता बनर्जी के बाद नीतीश कुुमार भी कांग्रेस से कर रहे किनारा! राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा (Bharat Nyay Yatra) में बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शामिल नहीं होंगे। राहुल गांधी की यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। नीतीश के इस कदम को इंडिया गठबंधन में बढ़ रही कड़वाकट में एक कदम और बढ़कर देखा जा रहा है। इस […]

Nitish Kumar
inkhbar News
  • Last Updated: January 25, 2024 13:24:40 IST

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा (Bharat Nyay Yatra) में बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शामिल नहीं होंगे। राहुल गांधी की यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। नीतीश के इस कदम को इंडिया गठबंधन में बढ़ रही कड़वाकट में एक कदम और बढ़कर देखा जा रहा है। इस तरह पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और भगवंत मान के बाद अब नीतीश कुमार भी कांग्रेस से दूरी बनाते दिख रहे हैं। नीतीश के इस फैसले से ऐसा नजर आ रहा है।

गठबंधन में बढ़ रही दूरी

दरअसल, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। आरजेडी से जदयू की दूरी की चर्चा के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बहाने परिवारवाद पर हमला बोलकर फिर संकेत दे दिए कि राजद से उनकी दूरी बढ़ रही है। आज भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में उनके शामिल न होने की बात इस बात की ओर पुष्टि करती है कि वो इंडिया गठबंधन से दूरी बना रहे हैं और लोकसभा चुनाव में अपनी राह अलग कर सकते हैं।

क्या बोले थे नीतीश?

पटना में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बुधवार को नीतीश कुमार ने कहा था कि कर्पूरी ठाकुर जी ने कभी अपने परिवार को राजनीति में नहीं बढ़ाया, लेकिन आजकल तो कुछ लोग केवल अपने परिवार को ही आगे बढ़ा रहे हैं।