Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Republic Day: जानें भारत में कितनी बार बिना चीफ गेस्ट के गणतंत्र दिवस मनाया गया है?

Republic Day: जानें भारत में कितनी बार बिना चीफ गेस्ट के गणतंत्र दिवस मनाया गया है?

नई दिल्ली: भारत में गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुए भारत के संविधान को याद करते हुए मनाया जाता है और इस दिन हर साल किसी न किसी विदेशी मेहमान को भी आमंत्रित किया जाता है। बता दें कि पहली बार 1950 में मुख्य […]

Republic Day
inkhbar News
  • Last Updated: January 27, 2024 16:57:13 IST

नई दिल्ली: भारत में गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुए भारत के संविधान को याद करते हुए मनाया जाता है और इस दिन हर साल किसी न किसी विदेशी मेहमान को भी आमंत्रित किया जाता है। बता दें कि पहली बार 1950 में मुख्य अतिथि के तौर पर एशियाई देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णों शामिल हुए थे। वहीं इस साल के विदेशी मेहमान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन थे। लेकिन आपको बता दें कि
कुछ साल ऐसे भी रहे हैं जब हमने गणतंत्र दिवस बिना किसी(Republic Day) विदेशी मेहमान के मनाया।

इन सालों में मनाया गया बिना मुख्य अतिथि के गणतंत्र दिवस

2022:- COVID-19 महामारी के कारण भारत सरकार ने किसी विदेशी मेहमान को साल 2022 में आमंत्रित नहीं किया था। यही वजह है कि इस साल कोई विदेशी मेहमान(Republic Day) गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए थे।

2021:- साल 2021 में यूनाइटेड किंगडम के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। हालांकि, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी।

1966, 1952, 1953:- जानकारी दे दें कि साल 1966, 1952 और 1953 में भारत सरकार की तरफ से किसी को भी गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण नहीं भेजा गया था।

क्यों गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित होते हैं विदेशी मेहमान?

जानकारी दे दें कि हर साल इस खास मौकेे पर विदेशी मेहमानों को आमंत्रित करने का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विविधता का प्रदर्शन करना होता है।

ALSO READ: