Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Funny Wedding: अपनी लंबाई के कारण दुल्हन नहीं पहना पाई दूल्हे को वरमाला

Funny Wedding: अपनी लंबाई के कारण दुल्हन नहीं पहना पाई दूल्हे को वरमाला

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर शादी के कई वीडियो शेयर होते हैं। वहीं जिनमें से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होते हैं। इस दौरान कभी ऐसा वीडियो सामने आता हैं, जिसमें दूल्हा और दुल्हन डांस फ्लोर पर नाचते हुए नीचे गिर जाते हैं। दरअसल, अभी ऐसा ही एक वीडियो सोशल […]

Funny Wedding
inkhbar News
  • Last Updated: January 27, 2024 17:31:24 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर शादी के कई वीडियो शेयर होते हैं। वहीं जिनमें से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होते हैं। इस दौरान कभी ऐसा वीडियो सामने आता हैं, जिसमें दूल्हा और दुल्हन डांस फ्लोर पर नाचते हुए नीचे गिर जाते हैं। दरअसल, अभी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दुल्हन चाहकर(Funny Wedding) भी दूल्हे को वरमाला नहीं पहना पा रही है।

चाहकर भी नहीं पहना पाई वरमाला

बता दें कि इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन मंच पर वरमाला(Funny Wedding) के लिए खड़े हैं। लेकिन दुल्हन की हाइट छोटी होने की वजह से दुल्हन अपने होने वाले पति को वरमाला नहीं पहना पाती है, तो ऐसे में करीब में खड़े एक युवक ने दुल्हन को गोद में उठाया तब जाकर दुल्हन अपने दूल्हे के गले में वरमाला डाल पाई। वहीं, इस वीडियो को देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो पर आ रहे हैं मजेदार कमेंट

जानकारी दे दें कि इस वीडियो को देखर कर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा कि जिसकी बीवी छोटी उसका भी बड़ा नाम है…. गोद में बैठा लो बच्चे का क्या काम है और एक यूजर ने लिखा कि बड़े मियां छोटे मिया, सरकारी नौकरी है भाई। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसी भी जोड़ी होती है क्या भाई। बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @himanshuyadav1402 ने पोस्ट किया है और इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

ALSO READ: