Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bihar Politics: नीतीश कुमार के साथ ये 8 मंत्री लेंगे शपथ, देखें लिस्ट

Bihar Politics: नीतीश कुमार के साथ ये 8 मंत्री लेंगे शपथ, देखें लिस्ट

पटना/नई दिल्ली। नीतीश कुमार नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर एनडीए की सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने कुल 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। आज शाम करीब पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बीच नीतीश […]

Bihar Politics
inkhbar News
  • Last Updated: January 28, 2024 14:14:19 IST

पटना/नई दिल्ली। नीतीश कुमार नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर एनडीए की सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने कुल 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। आज शाम करीब पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बीच नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है। बिहार में आज कुल 9 लोगों के शपथ लेने की संभावना है।

कौन-कौन बनेगा मंत्री?

खबरों के मुताबिक, कुल 9 लोग शपथ लेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें जदयू के तीन और बीजेपी के तीन मंत्री होंगे। वहीं एक निर्दलीय तथा एक जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मंत्री शपथ ले सकते हैं। संभावित नेताओं की सूची निम्नलिखित है-

  1. नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)
  2. सम्राट चौधरी (बीजेपी)
  3. विजय सिन्हा (बीजेपी)
  4. डॉ प्रेम कुमार (बीजेपी)
  5. विजय कुमार चौधरी (जदयू)
  6. विजेन्द्र प्रसाद यादव (जदयू)
  7. श्रवण कुमार (जदयू)
  8. संतोष कुमार सुमन (हम)
  9. सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)

बता दें कि नीतीश कुमार ने अपने साथ 128 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। नीतीश के दावों पर भरोसा जताते हुए राज्यपाल ने उनको आज शाम शपथ लेने का न्योता दिया है। नीतीश के साथ जो दल हैं उनमें सबसे अधिक विधायक बीजेपी के पास है। भाजपा के 78 विधायक हैं। वहीं जेडीयू के पास कुल 45 विधायक हैं।