Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘राहुल गांधी हैं भाजपा के सबसे बड़े प्रचारक’, हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर कसा तंज

‘राहुल गांधी हैं भाजपा के सबसे बड़े प्रचारक’, हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर कसा तंज

नई दिल्ली। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनको भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए सबसे बड़ा स्टार प्रचारक बताया है। सरमा ने ये भी दावा किया कि राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां कांग्रेस पार्टी अपना जनाधार खो देती है। सरमा ने रविवार […]

Himanta Biswa Sarma
inkhbar News
  • Last Updated: January 29, 2024 07:59:31 IST

नई दिल्ली। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनको भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए सबसे बड़ा स्टार प्रचारक बताया है। सरमा ने ये भी दावा किया कि राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां कांग्रेस पार्टी अपना जनाधार खो देती है। सरमा ने रविवार (28 जनवरी) को असम के डिब्रूगढ़ में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां से कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाती है। वो निरुत्साही, अहंकारी हैं तथा उनमें नेतृत्व का कोई गुण नहीं है।

‘बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं राहुल गांधी’

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए हिमंत सरमा ने कहा कि राहुल के कदम भाजपा के लिए हमेशा सकारात्मक साबित होते हैं। वो भाजपा के लिए सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं। सीएम की ये टिप्पणी ऐसे समय आई है जब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 18 से 25 जनवरी तक असम राज्य से गुजरी और इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल

इस बीच, यहां राज्य मुख्यालय पर एक कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पूर्व नेता और पूर्व छात्र नेता सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए। इनमें पूर्व मंत्री बिस्मिता गोगोई, प्रदेश युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता, अखिल असम छात्र संघ (आसू) के पूर्व अध्यक्ष दीपांकर नाथ तथा पूर्व आसू सलाहकार प्रकाश दास सम्मिलित हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भावेश कलिता, कैबिनेट मंत्री पीयूष हजारिका और पार्टी विधायक समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।