Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • आज बिहार पहुंचेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा, किशनगंज में होगी राहुल गांधी की जनसभा

आज बिहार पहुंचेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा, किशनगंज में होगी राहुल गांधी की जनसभा

नई दिल्ली। मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा(Bharat Jodo Nyay Yatra) आज पश्चिम बंगाल होते हुए बिहार के मुस्लिम बहुल इलाके किशनगंज पहुंचेगी। जिसे कांग्रेस का गढ़ भी कहा जाता है। आज का कार्यक्रम कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के मुताबिक, राहुल गांधी किशनगंज में […]

Bharat Jodo Nyay Yatra
inkhbar News
  • Last Updated: January 29, 2024 11:53:19 IST

नई दिल्ली। मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा(Bharat Jodo Nyay Yatra) आज पश्चिम बंगाल होते हुए बिहार के मुस्लिम बहुल इलाके किशनगंज पहुंचेगी। जिसे कांग्रेस का गढ़ भी कहा जाता है।

आज का कार्यक्रम

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के मुताबिक, राहुल गांधी किशनगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद मंगलवार को सीमांचल जिले पूर्णिया में एक बड़ी रैली तथा एक दिन बाद कटिहार में भी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी गुरुवार को अररिया जिले के रास्ते पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंग। बता दें कि इसके बाद यह यात्रा झारखंड के रास्ते फिर से बिहार में प्रवेश करेगी।

शामिल हो सकती हैं सहयोगी पार्टियां

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि बिहार में महागठबंधन के सहयोगी राजनीतिक दल आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और सीपीआई (एमएल)-एल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य को पूर्णिया की रैली में बुलाया गया है।