Inkhabar
  • होम
  • top news
  • समंदर में 19 पाकिस्तानियों के लिए देवदूत बनी भारतीय नौसेना, सोमालियाई लुटेरों से बचाई जान

समंदर में 19 पाकिस्तानियों के लिए देवदूत बनी भारतीय नौसेना, सोमालियाई लुटेरों से बचाई जान

नई दिल्ली। एक बार फिर से भारतीय नौसेना(indian navy) ने अरब सागर में एक और साहसी ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस बार भारतीय नौसेना ने सोमालियाई लुटेरों के छक्के छुड़ा दिए। इंडियन नेवी के युद्धपोत INS सुमित्रा ने ईरान के झंडे वाले मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी पर सवार चालक दल के 19 […]

indian navy
inkhbar News
  • Last Updated: January 30, 2024 10:34:58 IST

नई दिल्ली। एक बार फिर से भारतीय नौसेना(indian navy) ने अरब सागर में एक और साहसी ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस बार भारतीय नौसेना ने सोमालियाई लुटेरों के छक्के छुड़ा दिए। इंडियन नेवी के युद्धपोत INS सुमित्रा ने ईरान के झंडे वाले मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी पर सवार चालक दल के 19 मेंबर्स की हथियारबंद सोमालियाई समुद्री डाकुओं से जान बचाई है।

भारतीय नौसेना ने दिखाई बहादुरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 11 सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने पाकिस्तानी दल के साथ मछली पकड़ने निकली नौका को अगवा करने की कोशिश की थी। हालांकि भारतीय नौसेना ने तत्काल एक्शन लेते हुए लुटेरों की इस कोशिश को नाकाम कर दिया।

क्या है मामला?

भारतीय नौसेना के अनुसार सोमालिया के पूर्वी तट और अदन की खाड़ी में एंटी पायरेट्स अभियान के तहत इंडियन नेवी को ईरानी झंडे वाले मछली पकड़ने वाले जहाज (FV) इमान के अपहरण होने की कॉल मिली थी। घटनास्‍थल से सबसे करीब मौजूद INS सुमित्रा को तुरंत इस मामले पर एक्‍शन के लिए रवाना किया गया। डिस्ट्रेस कॉल पर कार्रावई करते हुए नेवी घटनास्थल पर पहुंची, वहां समुद्री डाकुओं ने उन्‍होंने चालक दल को बंधक बनाया हुआ था।