Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • दिल्ली में सड़क पर संग्राम, भाजपा और आप कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन

दिल्ली में सड़क पर संग्राम, भाजपा और आप कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता शुक्रवार को एक दूसरे के खिलाफ सड़क पर उतरे. वहीं आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध किया है, जबकि भाजपा भी सीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. भाजपा ईडी के समन पर नहीं पहुंचने […]

delhi news
inkhbar News
  • Last Updated: February 2, 2024 14:53:04 IST

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता शुक्रवार को एक दूसरे के खिलाफ सड़क पर उतरे. वहीं आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध किया है, जबकि भाजपा भी सीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. भाजपा ईडी के समन पर नहीं पहुंचने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

केजरीवाल का भाजपा पर निशाना

आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ के छोटे से चुनाव में भाजपा वोट चोरी करते पकड़ी गई।