Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • किसानों की मांग पर बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, चंडीगढ़ में 3 केंद्रीय मंत्री करेंगे चर्चा

किसानों की मांग पर बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, चंडीगढ़ में 3 केंद्रीय मंत्री करेंगे चर्चा

नई दिल्ली। पंजाब और नोएडा में किसानों के आंदोलन खत्म करने के लिए सरकार उनकी मांगों पर चर्चा करने को तैयार है। पंजाब में आंदोलन कर रहे किसानों से बात करने के लिए तीन केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ जाएंगें। केंद्र सरकार की ओर से पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय चंडीगढ़ जाएंगे। ऐसा माना जा […]

Farmers Protest
inkhbar News
  • Last Updated: February 8, 2024 18:04:08 IST

नई दिल्ली। पंजाब और नोएडा में किसानों के आंदोलन खत्म करने के लिए सरकार उनकी मांगों पर चर्चा करने को तैयार है। पंजाब में आंदोलन कर रहे किसानों से बात करने के लिए तीन केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ जाएंगें। केंद्र सरकार की ओर से पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय चंडीगढ़ जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि तीनों केंद्रीय मंत्री आज देर शाम किसानों से बात करेंगे। इसके लिए ये सभी मंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। पंजाब समेत देश के किसान संगठन अपनी मांगों के समर्थन में 13 फरवरी को दिल्ली पहुंचने और वहां पर प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।

धरने पर बैठे किसान

किसान संगठनों का कहना है कि 13 फरवरी तक अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो वो दिल्ली रवाना होंगे। बता दें कि किसान 13 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिये रवाना होंगे। गुरुवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर भारी जाम देखने को मिला। किसानों के संसद के घेराव के लिए दिल्ली की तरफ बढ़ने से सरिता विहार में कई दोपहिया तथा चार पहिया वाहन जाम में फंस गए, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

जिले में धारा 144 लागू

आपको बता दें कि नोएडा पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी है। साथ ही जिले की सभी सीमाएं अगले 24 घंटे के लिए सील कर दी गई हैं। वहीं एडिशनल सीपी शिवहरी मीना ने बताया कि सभी सीमाओं पर भरी पुलिस बल तैनात है। इसके साथ ही आम लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए खास ध्यान रखा जा रहा है।