Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bharat Jodo Nyay Yatra: तय समय से पहले खत्म होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, यूपी के प्लान भी बदले गए

Bharat Jodo Nyay Yatra: तय समय से पहले खत्म होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, यूपी के प्लान भी बदले गए

नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जो यात्रा 20 मार्च को पूरी होनी थी, अब वह 10 दिन पहले ही खत्म हो सकती है। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए यात्रा में बदलाव किए जाने की बात बताई […]

Bharat Jodo Nyay Yatra
inkhbar News
  • Last Updated: February 10, 2024 16:18:44 IST

नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जो यात्रा 20 मार्च को पूरी होनी थी, अब वह 10 दिन पहले ही खत्म हो सकती है। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए यात्रा में बदलाव किए जाने की बात बताई जा रही है। हालांकि अभी यह यात्रा ओडिशा पहुंची है। वहीं राहुल गांधी यात्रा से कुछ समय का ब्रेक लेकर दिल्ली आ गए हैं।

जल्द यूपी में दाखिल होगी यात्रा

वहीं अब बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी 16 फरवरी को चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। बता दें कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश में करीब 11 दिन तक चलनी थी और 20 जिलों को कवर करना था लेकिन बताया जा रहा है कि अब यूपी में राहुल की यात्रा 11 नहीं बल्कि 6 से 7 दिन की होगी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी रायबरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे। जानकारी दे दें कि राहुल गांधी की यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी।

20 मार्च तक होनी थी यात्रा

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 मार्च तक होनी थी लेकिन अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा 10 मार्च को खत्म हो सकती है। यात्रा को जल्द खत्म करने के लिए राहुल 70 के बजाय 100 कीलोमीटर की यात्रा पूरी करते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी 11 दिन के बजाय 7 दिन में ही यात्रा पूरी की जाएगी। वहीं राहुल गांधी फिलहाल यात्रा को स्थगित कर दिल्ली आए हुए हैं।

ये भी पढ़ेः